{"_id":"5b3a73044f1c1be8568b4632","slug":"the-bridge-made-from-the-carsevara-threat-from-malan-river-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारसेवा से बने पुल को मालन नदी से खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारसेवा से बने पुल को मालन नदी से खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में बड़िया-बिजौरी मार्ग पर खस्ताहाल कारसेवा पुल।
- फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में बड़िया-बिजौरी मार्ग पर सिख समुदाय द्वारा कारसेवा से बनाए गए सड़क पुल एप्रोच को मालन से खतरा है। मालन नदी ने गत वर्ष भी पुुल की एप्रोच ध्वस्त कर दी थी। महीनों संपर्क मार्ग ठप रहा था। लोनिवि और प्रशासन नहीं जागा तो इस वर्ष फिर से कारसेवा पुल पर मालन का कहर टूट सकता है।
बड़िया के निकट करीब एक दशक पूर्व बाबा स्वर्गीय हरवंश सिंह के नेतृत्व में सिख समुदाय ने कारसेवा से पुल बनाया था। बड़िया-बिजौरी सड़क पुल की एप्रोच के लिए मानसूनी वर्षा और मालन नदी के उफान से खतरा है। गत वर्ष मालन नदी पर बने कारसेवा पुल के बड़िया दिशा की ओर गत वर्ष मालन का उफान एप्रोच को बहा ले गया था, जिससे क्षेत्र के गांव का संपर्क लंबे समय तक टूटा रहा। लोनिवि ने गत वर्ष एप्रोच की मरम्मत कराई लेकिन तकनीकी रूप मजबूती पर ध्यान न देकर एप्रोच बनाने में औपचारिकता निभाई, जिसके चलते इस वर्ष फिर से कारसेवा से बने पुल की एप्रोच मालन नदी के उफान से पहले ही टूटनी शुरू हो गई है। मानसूनी वर्षा ने अभी दस्तक ही दी है, इसके बावजूद पुल के बड़िया दिशा में कीचड़ और गड्ढों से एप्रोच को नुकसान पहुंच रहा है। उधर, लोनिवि और प्रशासन बेखबर है। क्षेत्रीय ग्रामीणों सर्वजीत सिंह, धारा सिंह, साहब सिंह, जगमीत सिंह, सरदार इकबाल सिंह, धर्मवीर सिंह ने प्रशासन से पुल की एप्रोच को बचाने के लिए कार्रवाई की मांग की है। उधर, बीरूवाला के ग्राम प्रधान अवतार सिंह का कहना है कि बड़िया-बिजौरी मार्ग पर कारसेवा से बनाए पुल के आसपास लोनिवि ने सड़क निर्माण कराया है लेकिन पुल और उसके दोनों ओर लोनिवि सड़क निर्माण कार्य छोड़ दिया है, जिससे मानसूनी वर्षा के शुरुआत में ही पुल की एप्रोच और सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है।
नेशनल हाइवे का सफर भी सुरक्षित नहीं
नजीबाबाद में बड़िया से कोटद्वार के बीच नेशनल हाइवे कई स्थानों पर गड्ढों में तब्दील हो चुका है। बड़िया से लगभग 6 किलोमीटर कोटद्वार दिशा में मोरध्वजेश्वर मंदिर के निकट हाइवे पर काफी बड़े गड्ढे हैं। बारह ड्रम के निकट गड्ढों से गुजरते समय कई वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं। नेशनल हाइवे पर ही सड़क की एक साइड पर काफी गहरा गड्ढा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की नींद नहीं खुली तो नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच खस्ताहाल नेशनल हाइवे पर कोई बड़ी घटना घट सकती है।