फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The boundaries of the district will remain sealed, liquor shops will remain closed

चुनाव में जिले की सीमाएं रहेंगी सील, शराब की दुकानें रहेगी बंद

Sun, 18 Apr 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
The boundaries of the district will remain sealed, liquor shops will remain closed
जिले की सीमाएं रहेंगी सील, शराब की दुकानें रहेगी बंद
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में पंचायत चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बहुत कड़ी रहेगी। चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों के पास बिना वजह किसी को फटकने नहीं दिया जाएगा। जिले की सीमाएं 18 अप्रैल को सील कर दी जाएंगी। मतदान केंद्रों के पास भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।

पुलिस लाइन में चुनाव पर्यवेक्षक हरिकेश चौरसिया की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों से ब्रीफिंग में डीएम रमाकांत पांडेय व एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए जिले में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। 40 निरीक्षक, 564 दरोगा, 288 मुख्य आरक्षी, चार हजार 366 आरक्षी, चार हजार 907 होमगार्ड, 300 रिक्रूट आरक्षी, 641 ग्राम चौकीदार, पीआरडी के 150 जवान, पांच प्लाटून पीएसी बल तैनात रहेगा। इसके अलावा जोनल पुलिस मोबाइल की 24, सेक्टर पुलिस मोबाइल की 150, क्लस्टर मोबाइल की 21 तथा थाना मोबाइल की 21 अंतरजनपदीय बैरियर पिकेट लगाई गई हैं। हर पोलिंग सेंटर पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस बल के लिए सैनिटाइजर, मास्क, साबुन, साफ पानी आदि की व्यवस्था की गई है। कहा कि मतदान केंद्र के पास कोई भी चुनाव प्रभावित करने की कोशिश करें तो उसके खिलाफ तुरंत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्वक संपन्न कराना है। बताया कि 17 अप्रैल को शाम छह बजे जिले के सभी बॉर्डर सील कर दिए जाएंगे और शराब की दुकान बंद करा दी जाएंगी। चुनाव प्रचार पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed