फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vehicle movement on the Bijnor bypass will now be able to commence by October 30.

Bijnor News: अब 30 अक्तूबर तक चालू हो पाएगी बिजनौर बाईपास पर वाहनों की आवाजाही

Tue, 20 Oct 2026 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Vehicle movement on the Bijnor bypass will now be able to commence by October 30.
निर्माण सामग्री तैयार करने वाले प्लांट में खराबी के चलते हुई देरी
विज्ञापन

-नहर पुल की अप्रोच रोड का निर्माण रह गया बाकी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के बिजनौर बाईपास अब 30 अक्तूबर तक चालू हो पाएगा। करीब दस दिन की देरी निर्माण सामग्री तैयार करने वाले प्लांट में खराबी के चलते हो गई है। कर दिया जाएगा। सर्विस रोड पूरी तरह से बनकर तैयार है। अब सिर्फ दो पुलों की अप्रोच रोड पर तारकोल की परत डाला जाना बाकी रह गया है।
बिजनौर बैराज मार्ग और बिजनौर नजीबाबाद मार्ग को आपस में जोड़ने के लिए आठ किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया गया है। इस बाईपास का निर्माण मेरठ-कोटद्वार राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील करने वाले परियोजना में शामिल था।
विज्ञापन

यह बाईपास माउंट लिट्रा स्कूल से शुरू होकर नजीबाबाद मार्ग पर गांव पेदा के पास निकल रहा है। बाईपास मार्ग के निर्माण का काम 96 फीसदी हो चुका है। अब दो पुलों की अप्रोच रोड पर तारकोल की परत डाला जाना बाकी रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में घट जाएगा वाहनों का दबाव
बाईपास का निर्माण पूरा होने के साथ ही बिजनौर शहर को जाम से निजात मिल जाएगी। क्योंकि दिल्ली और मेरठ से पौड़ी जाने वाला यातायात शहर में घुसने के बजाए सीधे बाईपास से निकल जाया करेगा। साथ ही सफर की राह भी आसान होगी। इसके साथ ही मेरठ से नगीना या कोतवाली की ओर जाने वाला यातायात भी इस बाईपास से गुजरेगा।


वर्जन
पहले 20 से 22 अक्तूबर तक बाईपास वाहनों के लिए खोलने की योजना थी। मगर प्लांट में आग लगने की वजह से खराबी आ गई है। जिसे दूर करने के बाद ही तारकोल का काम हो सकेगा। अब 30 अक्तूबर तक बाईपास चालू कर दिया जाएगा। - आशीष शर्मा, एसडीओ एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed