फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The border is strictly guarded, checking is being done at 24 points.

Bijnor News: बॉर्डर पर पहरा हुआ सख्त, 24 नाकों पर हो रही चेकिंग

Mon, 18 Mar 2024 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 18 Mar 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
The border is strictly guarded, checking is being done at 24 points.
बिजनौर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ सुरक्षा इंतजामों को भी पुख्ता किए जाने का खाका तैयार कर लिया गया है। इसी क्रम में बॉर्डर पर पहरा सख्त कर दिया गया है, बाकायदा 24 नाकों पर लगातार चेकिंग की जा रही है। चेकिंग की हकीकत का जायजा लेने के लिए सोमवार की शाम एसपी खुद बॉर्डर पर पहुंचे।
विज्ञापन

सोमवार की शाम एसपी नीरज कुमार जादौन ने उत्तराखंड बॉर्डर भागूवाला पहुंचकर निरीक्षण किया। हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे के उत्तराखंड बॉर्डर पर लगाए गए बैरियर पर एसपी ने मुआयना किया और जरुरी दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही नहर पटरी नजीबाबाद हरिद्वार बाईपास पर भी नोकबंदी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बता दें कि जिले को तीन सुपर जोन, 28 जोन और 298 सेक्टर में बांटा गया है। इसके साथ ही राज्य और जिला बार्डर के साथ साथ अन्य सड़कों पर 24 जगहों पर नाके लगाए गए हैं। जिन पर पुलिस 24 घंटे ड्यूटी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- शटर के साथ बंद नहीं होगा सीसीटीवी
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि आबकारी विभाग के साथ बैठक हुई है, जिसमें बताया गया कि दुकानों के अंदर सीसीटीवी लगे हुए हैं, ऐसे में रात को शटर बंद होने के साथ ही सीसीटीवी भी अंदर बंद हो जाते हैं। जिसके चलते दो दिनों में सीसीटीवी दुकानों के बाहर लगवाने के लिए कहा गया है।


- आबकारी के साथ वन विभाग भी बनाएगा तालमेल
चुनाव में शराब परोसने की चर्चाएं उड़ना आम बात रहती हैं। ऐसे में गांव गांव आबकारी विभाग चेकिंग करेगा। एसपी ने बताया कि आबकारी विभाग को गांव गांव में चेकिंग करने के लिए कहा गया है, वहीं वन क्षेत्र से शराब की तस्करी रोकने के लिए वन विभाग को भी जिम्मेदारी दी गई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed