फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The body of the youth was cremated after 45 hours

Bijnor News: 45 घंटों के बाद किया युवक के शव का अंतिम संस्कार

Wed, 21 May 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 21 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The body of the youth was cremated after 45 hours
अफजलगढ़ के गांव मच्छमार मृतक के परिजनों से वार्ता करते अ​धिकारी। संवाद
अफजलगढ़/रेहड़। ग्राम मच्छमार में ग्राम प्रधान के पुत्र की नदी में डूबने से हुई मौत के मामले में परिजन मुकदमा दर्ज नहीं होने पर शव को कलक्ट्रेट लेकर जाने लगे। इसे लेकर उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। बाद में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर परिजनों ने करीब 45 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

रविवार की शाम रेहड़ थाने के गांव फजलपुर मच्छमार की प्रधान गिंदर का पुत्र रवि (32) गांव के एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने रामगंगा घाट गया था। वहां उसकी डूबने से मौत हो गई थी। पिता विजेंद्र सिंह ने गांव के दो लोगों पर पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। परिजन सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर शव का अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़ गए। मंगलवार सुबह अफजलगढ़, रेहड़ व शेरकोट थानाध्यक्ष पुलिस बल सहित गांव पहुंचे।
विज्ञापन

परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए मनाने का प्रयास किया। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट राम आसरे, नायाब तहसीलदार कपिल कुमार आजाद, धामपुर सीओ सर्वम सिंह, विधायक प्रतिनिधी सीपी सिंह, ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप कुमार गांव पहुंचे। सभी ने मृत के परिजनों से वार्ता की। परिजन युवक के शव को बिजनौर कलक्ट्रेट ले जाने की तैयारी करने लगे। इस दौरान परिजनों की पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद ही मृतक के परिजन अंतिम संस्कार को तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब 45 घंटे बाद पुलिस की मौजूदगी में रामगंगा घाट भूतपुरी पर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। धामपुर सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि मृतक के पिता विजेेंद्र की ओर से गोल्डी व रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed