फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The body of an elderly man missing for six days was found in a pond

Bijnor News: छह दिन से लापता वृद्ध का शव तालाब में मिला

Tue, 04 Nov 2025 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 04 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The body of an elderly man missing for six days was found in a pond
किरतपुर। क्षेत्र के गांव बड़ा पैमार निवासी 65 वर्षीय भोगेंद्र सिंह का शव सोमवार सुबह गांव में स्थित तालाब में मिला। वह छह दिनों से लापता थे। उनके भाई ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि भोगेंद्र सिंह 29 अक्तूबर की सुबह घर से खेत पर जाने के लिए कहकर गए थे। शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने इधर-उधर तलाश किया। पता नहीं लगने पर उनके भाई ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार को गांव निवासी एक महिला ने तालाब में शव देखा और ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को तालाब से बाहर निकाला गया। परिजनों का कहना है कि भोगेंद्र की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया। सीओ नजीबाबाद ने आशंका जताई है कि भोगेंद्र सिंह तालाब में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed