{"_id":"6820ee0b5aa0948abc023e32","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-tree-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-149600-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
Mon, 12 May 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 12 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
मंडावर क्षेत्र के गांव शहबाजपुर के जंगल में युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने पर गमजदा परिजन। संवाद
मंडावर/चंदक। राजकीय नलकूप परिसर में खड़े आम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। परिवार वालों ने हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या किया जाना मान रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मौत कैसे हुई है।
मंडावर थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर निवासी वरुण राजपूत उर्फ सिंटू (35) पुत्र जयप्रकाश सिंह शनिवार की शाम घर से निकला। इसके बाद उसका कहीं पता नहीं चल पाया। रविवार की सुबह शहबाजपुर-रतनपुर मार्ग पर स्थित आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर उसका शव लटका मिला। सुबह खेतों पर काम करने के लिए पहुंचे किसानों ने शव लटका देख मृतक के परिवार को सूचना दी। सूचना पर मंडावर पुलिस और सीओ सिटी संग्राम सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी जुटाई।
पुलिस ने बताया कि मौके पर एक खाली पव्वा और मृतक का मोबाइल फोन भी पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
इसमें जमीन को लेकर चल रहे एक विवाद से जोड़ा जा रहा है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि युवक ने शनिवार की शाम नशे की हालत में परिवार वालों के साथ झगड़ा किया था। झगड़े की सूचना डायल 112 पर भी दी गई थी। इसके बाद वह घर से रस्सी लेकर चला गया और फिर नहीं लौटा।
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी जमीन के विवाद के साथ ही सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारण का पता चल सकेगा।