फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The block head handed over the keys of the houses to the beneficiaries.

ब्लॉक प्रमुख ने लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी

Tue, 15 Nov 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
The block head handed over the keys of the houses to the beneficiaries.
कोतवाली ब्लॉक में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी को आवास की चाबी देती ब्लाक प्रमुख तृप्? - फोटो : BIJNOR
ब्लॉक प्रमुख ने लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी
विज्ञापन

नूरपुर/नगीना/स्योहारा। ग्रामीण इलाकों में मुख्यमंत्री आवास योजना के मकानों के निर्माण किए गए हैं। ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर लाभार्थियों को नए आवास की चाबी सौंपी गईं।
ब्लॉक कोतवाली में मंगलवार की दोपहर हुए कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख तृप्ति राजपूत ने मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 10 चयनित पात्र लाभार्थियों को आवास की चाबियां भेंट की। ब्लाक प्रमुख तृप्ति राजपूत ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार के राज में हर तबके का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लाखों गरीब लोगों को मकान देकर उनके सपनों को साकार करने का काम किया है। इस मौके पर बीडीओ वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर स्योहारा ब्लॉक में हुए कार्यक्रम में धामपुर विधायक अशोक राणा, ब्लॉक प्रमुख उज्जवल चौहान व बीडीओ रामकुमार सिंह ने मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाये गये 30 आवासों की चाबी लाभार्थियों को सौंपी। ग्राम मलकपुर निवासी एक लाभार्थी को उसके घर पहुंच कर विधायक अशोक राणा व प्रमुख उज्ज्वल चौहान ने फीता काटकर गृह प्रवेश कराया। धामपुर विधायक अशोक राणा ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रदेश में कोई भी परिवार बिना छत के न हो। सभी का अपना मकान हो जिसमें वह अपने परिवार के साथ रह सके। ब्लाक प्रमुख उज्ज्वल चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के साथ सर्व समाज के हित में काम किये हैं। इस दौरान समस्त पंचायत सचिव एडीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नूरपुर ब्लॉक के मीटिंग हॉल में हुए कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के विकास कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि कोई भी गरीब बेघर न रहे। उन्होंने लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी। आवास पाकर लाभार्थी खुश नजर आए।

नूरपुर में लाभार्थी को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चाबी सौंपती ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान।

नूरपुर में लाभार्थी को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चाबी सौंपती ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed