{"_id":"67d5ca467c9a07d43c041cda","slug":"the-bjp-mandal-president-of-badhapur-slapped-the-inspector-in-sherkot-police-station-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-145116-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बढ़ापुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शेरकोट थाने में दरोगा को जड़ा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बढ़ापुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शेरकोट थाने में दरोगा को जड़ा थप्पड़
Sun, 16 Mar 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद शेरकोट थाने मे एकत्र भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : पीपा पुल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़।
शेरकोट। भाजपा के नगर मंडल के अध्यक्ष भीम सिंह सैनी ने थाने में दरोगा को थप्पड़ जड़ दिए। दरोगा ने इस मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट कायम कराई है। आरोप है कि मंडल अध्यक्ष थाने में मारपीट के तीन आरोपियों को बगैर कार्रवाई के छुड़ाने के लिए दबाव बना रहे थे।
उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव परमावाला निवासी प्रमोद पुत्र प्रेम सिंह आदि तीन लोग झगड़ा कर थाने आए। जब उन्हें मेडिकल के लिए भेजा जा रहा था तो इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बढ़ापुर गांव परमावाला निवासी भीम सिंह सैनी अपने एक अन्य साथी रूपचंद के साथ आए और दरोगा पर मेडिकल न कराने का दबाव बनाने लगे।
दरोगा के मना करने पर आरोप है कि वह गाली-गलौज पर उतर आए और दरोगा को थप्पड़ तक जड़ दिया। मामला बढ़ जाने पर पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की। उधर सूचना पर शेरकोट मंडल अध्यक्ष विजयपाल सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, अभिषेक कोहली, कामेश्वर राजपूत, प्रदीप यादव थाने पहुंचे।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिस ने इन पदाधिकारियों के साथ अभद्रता की। शिकायत पर विधायक बढापुर सुशांत सिंह धामपुर गेस्ट हाउस पहुंचे। वहां पर पुलिस अधीक्षक बिजनौर अभिषेक झा भी गेस्टहाउस पहुंचे। बताया कि विधायक के हस्तक्षेप के बाद दोनों को थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया ।