फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The best village industry units of the district will receive awards.

Bijnor News: जिले की उत्कृष्ट ग्रामोद्योग इकाइयों को मिलेगा पुरस्कार

Thu, 07 May 2026 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The best village industry units of the district will receive awards.
बिजनौर। जनपद में संचालित खादी ग्रामोद्योगों की उत्कृष्ट इकाइयों को सम्मान से नवाजा जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामोद्योग को बढ़ावा देना और उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली इकाइयों को पुरस्कृत करने की योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत विगत तीन वर्षों (2023-24, 2024-25 और 2025-26) में स्थापित एवं निरंतर संचालित इकाइयों का चयन किया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एसएल अग्रवाल ने बताया कि कम से कम तीन वर्ष पुरानी और नियमित रूप से कार्यरत इकाइयां इस पुरस्कार के लिए पात्र होंगी। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में उत्पादन, रोजगार सृजन और समग्र प्रदर्शन को आधार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक इकाई संचालकों से अपील की गई है कि वे 10 मई तक अपने आवेदन सादे कागज पर निर्धारित प्रारूप में पूरी प्रगति रिपोर्ट के साथ कार्यालय में जमा करें। अथवा उद्यमी अपने आवेदन ईमेल के माध्यम से भी भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed