फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The area under wheat is expected to increase this time

जिले में इस बार गेहूं का रकबा बढ़ने की उम्मीद

Sun, 08 Dec 2019 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
The area under wheat is expected to increase this time
जिले में इस बार गेहूं का रकबा बढ़ने की उम्मीद
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में इस साल गेहूं का रकबा बढ़ने की उम्मीद है। चीनी मिलों के जल्दी चलने से किसानों को फायदा हुआ है। किसानों के खेत जल्दी खाली हो रहे हैं। किसान गेहूं की बुवाई बड़े स्तर पर कर रहे हैं।

जिले में गन्ने के बाद गेहूं किसानों की प्रमुख फसल है। जिले में डेढ़ लाख हेक्टेयर जमीन में गेहूं की फसल बोई जाती है। पिछले साल किसानों ने 1.53 लाख हेक्टेयर जमीन में गेहूं बोया था। जिले में हर साल दिसंबर के पहले सप्ताह में चीनी मिल चलती थीं, लेकिन इस साल नवंबर के पहले सप्ताह में जिले की चीनी मिलों में पेराई शुरू हो गई। बिलाई चीनी मिल तो अक्तूबर के अंत में ही चल गई थी। चीनी मिल जल्दी चलने का फायदा किसानों को मिल रहा है। किसानों के खेत गन्ने से जल्दी खाली हो रहे हैं। किसान गन्ने की आपूर्ति चीनी मिलों में करने में लगे हैं। खाली हो रहे खेतों में गेहूं की बुवाई जोरों पर चल रही है, जिससे इस बार गेहूं का रकबा कम से कम दस प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। पिछले सालों में किसान दिसंबर के अंत तक भी गेहूं की बुवाई करते थे, लेकिन इस साल अधिकतर बुवाई दिसंबर के तीसरे सप्ताह तक ही हो जाएगी। जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र के अनुसार किसान इस साल ज्यादा जमीन में गेहूं बो सकते हैं। चीनी मिल जल्दी चलने से किसानों को फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed