फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The application process for the exam starts today

परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

Sun, 06 Sep 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
The application process for the exam starts today
परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। सीबीएसई के अगले साल के दसवीं तथा बारहवीं के परीक्षा आवेदन पत्र सात सितंबर से भरने शुरू होंगे। सारी प्रक्रिया ऑनलाइन है। नौंवी तथा ग्यारहवीं कक्षाओं का रजिस्ट्रेशन भी सोमवार से ही शुरू है।
जिले में सीबीएसई के 101 विद्यालय हैं। सीबीएसई ने कक्षा नौ से बारह तक रजिस्ट्रेशन तथा परीक्षा आवेदन पत्र भरने की तारीखों का एलान कर दिया है। दसवीं तथा बारहवीं की वर्ष 2021 परीक्षा के फार्म भरने की प्रक्रिया सात सितंबर से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक चलेगी। माडर्न एरा पब्लिक स्कूल मंडावर के प्रधानाचार्य संजीव कुमार राठी के अनुसार इस बारे में कालेजों को निर्देश प्राप्त हो गए हैं। कक्षा दस की बिना विलंब शुल्क फीस पांच विषय की 1500 रुपये तथा छठे विषय की 300 रुपये है। माइग्रेशन प्रमाण पत्र शुल्क 350 रुपये है। कक्षा बारह की पांच विषय की फीस 1500 रुपये तथा छठे विषय की फीस 300 रुपये है। प्रति विषय प्रयोगात्मक परीक्षा शुल्क 150 रुपये हैं। राठी के मुताबिक कक्षा नौ व ग्यारह के रजिस्ट्रेशन सात सितंबर सोमवार से शुरू होकर चार अक्टूबर तक होंगे। रजिस्ट्रेशन फीस दोनों कक्षा की तीन-तीन सौ रुपये है।
विज्ञापन

गलती सुधार का मौका नहीं
बिजनौर। सीबीएसई परीक्षा आवेदन पत्र भरने तथा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आनलाइन है। आवेदन में छात्र व माता पिता का नाम, स्पेलिंग, छात्र की जन्म तिथि , शैक्षिक विवरण अच्छी तरह जांचकर भेजनी है। यह अभिभावक तथा विद्यालय की जिम्मेदारी है। गलती होने पर सुधार का मौका नहीं है। संजीव कुमार राठी ने बताया कि हाईस्कूल व इंटर का 16 अक्टूबर के बाद विलंब शुल्क दो हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed