{"_id":"6920aa5aa4e3de0f7d0ac264","slug":"the-app-did-not-work-leaving-the-blos-in-a-fix-bijnor-news-c-27-1-bij1007-165658-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: एप ने नहीं किया काम, बीएलओ रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: एप ने नहीं किया काम, बीएलओ रहे परेशान
Fri, 21 Nov 2025 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में बीएलओ चौतरफा दबाव झेल रहे हैं। मतदाताओं में गणना प्रपत्रों का वितरण करना, उन्हें भरवाना और जमा कर ऑनलाइन फीडिंग करना उन्हीं की जिम्मेदारी है। इस प्रक्रिया में एप में आ रही खामियां मुसीबत बन गईं हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद ओटीपी नहीं आने से बीएलओ एप ने काम नहीं किया और गणना प्रपत्र अपलोड नहीं हो सके।
तहसीलों से अधिकारी हर दो घंटे बाद गणना प्रपत्रों के वितरण, जमा होने और उनके ऑनलाइन अपलोड होने का ब्यौरा ले रहे हैं। स्थिति यह है कि बीएलओ के साथ परिषदीय स्कूलों का पूरा स्टॉफ मिलकर काम कर रहा है। इसके बावजूद ऑनलाइन फीडिंग करना चुनौती बन गया है। एसआईआर कार्य में लगे कुछ बीएलओ ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर बाद से बीएलओ एप ने काम नहीं किया। इससे गणना प्रपत्र अपलोड नहीं हो सके।
बूथों पर अपने अभिकर्ता तैनात करें राजनैतिक दल : अपर जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एसआईआर को लेकर समस्याओं एवं शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने राजनैतिक दलों से प्रत्येक बूथ पर अपने अभिकर्ता तैनात कर एसआईआर में सहयोग करने को कहा। एडीएम ने इस्लामपुर दास स्थित बूथ नंबर 181 का निरीक्षण किया। बीएलओ को मतदाताओं का सहयोग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
लोगों को जागरूक कर भरवाए प्रपत्र : नगीना। एसआईआर के तहत भाजपा नेता रोहित रवि ने नगीना विधानसभा के भाग संख्या 160 एवं 168 में अभियान चलाकर लगभग 100 लोगों को जागरूक कर उनके प्रपत्र भरवाए। नरेश सिंह, बाबूराम सिंह, सीताराम सिंह, सुनील कुमार, प्रकाश सिंह, वीरेंद्र कुमार, मोनू कुमार, सुगम सिंह, आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।