Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The air of the district deteriorated on Diwali, AQI reached 127

Bijnor News: दीपावली पर खराब हुई जिले की हवा, 127 पहुंचा एक्यूआई

Tue, 14 Nov 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 14 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
The air of the district deteriorated on Diwali, AQI reached 127
- 80 एक्यूआई बिजनौर का दीपावली से पहले दर्ज हुआ था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। दीपावली का त्योहार लोगों ने धूमधाम से मनाया। जिले में खूब आतिशबाजी हुई। दीपावली पर हुई आतिशबाजी का असर हवा की गुणवत्ता पर पड़ा। दीपावली के बाद एक्यूआई 47 बढ़ गया। चिकित्सकों की मानें तो इस हवा में सांस की बीमारी से ग्रसित लोग प्रभावित होंगे।

आतिशबाजी में कई तरह के तत्व होते हैं। जिनका असर लोगों के शरीर पर पड़ता है। आतिशबाजी छोड़ने से सल्फर डाई ऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, पोटेशियम परक्लोरेट, बेरियम नाइट्रेट, मैग्नीशियम-एल्यूमीनियम मिश्रण, एल्यूमीनियम पाउडर, कैल्शियम क्लोराइड, सोडियम नाइट्रेट आदि तत्व वायु में घुल जाते हैं। जो ऑक्सीजन के साथ शरीर में पहुंचकर हीमोग्लोबिन को प्रभावित करता है।
विज्ञापन

बिजनौर में दीपावली से पहले एक्यूआई 80 चल रहा था। मगर दीपावली आते-आते हवा की स्थिति बिगड़ने लगी। दीपावली के दिन बिजनौर में एक्यूआई 127 दर्ज किया गया। वायु की गुणवत्ता 100 तक ही अच्छी मानी जाती है। इसके बाद जैसे-जैसे एक्यूआई बढ़ता है, वैसे ही हवा की गुणवत्ता खराब हो जाती है। 100 से 200 के बीच हवा आंशिक प्रदूषित रहती है। इससे सांस, अस्थमा के रोगियों को सां लेने में परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वायु गुणवत्ता सूचकांक का मानक
0 से 50- अच्छी
51 से 100- संतोषजनक
101 से 200- आंशिक प्रदूषित
201 से 300- खराब
301 से 400- ज्यादा खराब
401 से 500- घातक
नोट: ये मानक एनजीटी से जारी हैं।
- मेडिकल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरएस वर्मा का कहना है कि एक्यूआई 100 होने तक हवा से किसी को कोई परेशानी नहीं होती है। एक्यूआई इससे ऊपर होने पर सांस, अस्थमा रोगियों की परेशानी बढ़ जाती है। थोड़ी सावधानी बरतें। मास्क लगाकर बाहर निकलें। क्योंकि आतिशबाजी से हुआ प्रदूषण लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा।
- दीपावली से पहले जिले में हवा की गुणवत्ता ठीक थी। मगर दीपावली के दिन आतिशबाजी अधिक होने से एक्यूआई 127 हो गया है। जिले में हवा ज्यादा खराब होने की आशंका नहीं है। - विजय कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

- पुराने दमा के मरीजों को एक्यूआई बढ़ने से परेशानी : डॉ. पंकज त्यागी

वरिष्ठ फिजीशियन डाॅ. पंकज त्यागी ने बताया कि एक्यूआई बढ़ने से सांस, दमा के मरीज बढ़ेंगे। जिले का एक्यूआई 127 है, इससे पुराने दमा के मरीजों को सांस लेने में परेशानी होगी। सामान्य व्यक्तियों को इस एक्यूआई से कोई दिक्कत नहीं होगी। प्रदूषण बढ़ने से लोगों में सिर दर्द, चिड़चिड़ापन, सांस लेने में दिक्कत, उल्टी जैसी समस्याएं बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed