{"_id":"5f42a38f8ebc3e3d0713ed1d","slug":"the-addict-kills-his-partner-with-a-stick-in-the-head-bijnor-news-mrt4976343161","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी ने सिर में डंडा मारकर साथी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ी ने सिर में डंडा मारकर साथी को मार डाला
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। सिसौना-पिलाना रेलवे हाल्ट पर रविवार शाम नशे में धुत दो लोगों में किसी बात पर विवाद हो गया। एक नशेड़ी ने अपने साथी पर डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार किए। सिर में डंडा लगने से उसके साथी की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ ही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के सिसौना-पिलाना रेलवे हाल्ट पर रविवार को पिलाना निवासी 55 वर्षीय हरि सिंह बैठे थे। तभी नशे में धुत सोहनपाल वहां और उनके ऊपर डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार करने शुरू कर दिए। सिर में डंडा लगने से हरि सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सोहनपाल को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया सोहनपाल मंडल गांव हाजमनगर कटिहार बिहार का रहने वाला है। वह हीमपुरदीपा क्षेत्र के गांव अखलासपुर में रहता है। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र और सीओ चांदपुर मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया। एसपी सिटी के मुताबिक हरि सिंह और सोहनपाल ने एक साथ शराब पी थी। दोनों के बीच नशे में कोई विवाद हुआ। सोहनपाल अपने साथ डंडा रखता है। उसी डंडे से उसने हरि सिंह पर हमला बोल दिया, इससे उसकी मौत हो गई। नशा उतरने के बाद सोहनपाल से पूछताछ की जाएगी।