फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The accused used to target famous hotels to fulfill their hobbies.

Bijnor News: शौक पूरे करने के लिए चर्चित होटलों को निशाना बनाते थे आरोपी

Sun, 24 May 2026 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The accused used to target famous hotels to fulfill their hobbies.
नजीबाबाद। पुलिस ने होटलों में छापा मारकर रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के पति-पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नजीबाबाद में राजन होटल पर एक महिला समेत चार लोग पहुंचे थे। होटल संचालक पर संगठन का पदाधिकारी बताते रौब गालिब किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने होटल में ठहरे लोग के कमरे में बगैर अनुमति के घुसकर अभद्रता की। एक कमरे में अपने पति के साथ ठहरी बुर्कानशी महिला के कमरे को आरोपियों ने खोला तो महिला आग बबूला हो गई। महिला ने रौब गालिब कर रही गैंग की महिला सदस्य को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। सूचना पर पुलिस पहुंची और चारों आरोपियों को थाने ले आई।
विज्ञापन

होटल मालिक के भाई सतेंद्र कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी हिमालयन कॉलोनी शेखपुर गढ़ू ने आरोप लगाया कि उक्त आरोपी उनके होटल पर आकर पैसों की मांग कर रहे थे और न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस की जांच में गैंग जनपद के कई चर्चित होटल के संचालकों को शिकार बना चुका है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। आरोपियों में जगजीत निवासी लक्कीवाला, थाना कोतवाली शहर, अक्षय निवासी जेके कॉलोनी कोतवाली शहर, 21 वर्षीय बिट्टू पुत्र विशाल निवासी जेके कॉलोनी बिजनौर, प्रियंका पत्नी जगजीत निवासी लक्कीवाला कोतवाली शहर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
होटलों पर रंगदारी वसूलने वाला गिरोह जल्द अमीर बनने और अपने शौक पूरे करने के लिए घटनाओं को अंजाम देता था। एक संगठन के नाम पर चर्चित होटल को डरा-धमका कर उसने रंगदारी वसूलता था। जिले के कई होटल उनके शिकार होने से आरोपियों के हौसले बढ़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed