फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Thathjat resident youth arrested in murder case

Bijnor News: हत्या के मामले में ठाठजट निवासी युवक गिरफ्तार

Wed, 22 Jan 2025 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Thathjat resident youth arrested in murder case
धामपुर। देहरादून पुलिस ने 11 साल के मासूम की हत्या के मामले में धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ठाठजट निवासी युवक अरबाज को गिरफ्तार किया हैै। ग्राम ठाठजट निवासी इरफान पुत्र निसार पिछले काफी समय से देहरादून में रह रहा है। 11 जनवरी को इरफान ने अपने 11 वर्षीय बेटे अरमान के लापता होने पर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच पड़ताल में बच्चे के लापता होने में धामपुर के ग्राम ठाठजट निवासी अरबाज की भूमिका सामने आई। अरबाज भी देहरादून के सेलाकुई में रहकर ही मजदूरी का काम करता है। देहरादून पुलिस के खुलासे में पता लगा कि अरबाज ने अपने बरेली निवासी एक साथी के साथ मिलकर इरफान को डराने के इरादे से अरमान का अपहरण किया था। पकड़े जाने के डर से उन्होंने बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed