फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Thar was driven on the highway, a rich man was fined

Bijnor News: हाईवे पर दौड़ाई थार, रईसजादे पर जुर्माना

Sun, 09 Mar 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 09 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Thar was driven on the highway, a rich man was fined
हरिद्वार कांशीपुर हाइवे पर टोल के पास गाड़ी दौड़ाते युवक। स्रोत वीडियों ग्रैब
नगीना। राष्ट्रीय राजमार्ग हरिद्वार-काशीपुर पर एक रईसजादे ने अपने दोस्त के साथ थार से खतरनाक स्टंट करते हुए रील बनाई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सात हजार रुपये का चालान किया है। वीडियो में युवक हाईवे पर तेज रफ्तार में थार घुमाते हुए राउंड में घुमा रहा है।
विज्ञापन

नगर के एक बड़े व्यापारी का पुत्र अपने दोस्त के साथ शनिवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पर टोल प्लाजा के करीब अपनी थार लेकर गया था। थार में बैठकर दोनों युवकों ने जिंदगी खतरे में डालते हुए खतरनाक स्टंट किए। युवक तेज रफ्तार कार को घुमाते हुए रील बनाते रहे। बाद में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट कर दी। कुछ ही देर में वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन

इस संबंध में बिजनौर के यातायात प्रभारी रवि नैन ने बताया कि सोशल मीडिया पर थार कार से युवकों के खतरनाक स्टंट करने की वीडियो वायरल हुआ है। कार का सात हजार रुपये का ई-चालान किया गया है। उनका कहना है कि भविष्य में यदि ऐसी घटना दोबारा हुई तो कार सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed