{"_id":"0a6de5dcb7f84244dfe345c2d9ccb740","slug":"thami-broom-in-hand-raised-tinka-tinka-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ में थामी झाडू़, तिनका-तिनका उठाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ में थामी झाडू़, तिनका-तिनका उठाया
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
चंदक। महीनों से सफाई कर्मचारी नहीं आने पर युवाओं ने सफाई के लिए झाडू़ थाम ली। युवाओं ने पूरे क्षेत्र में सफाई की और कूड़ा एकत्र कर गांव के बाहर ले जाकर डाला।
महीनों से सफाई कर्मचारी नहीं आने के कारण चंदक में जगह जगह गंदगी के ढेर लगे थे। सड़कों पर भी झाडू़ नहीं लगी थी। जिसके विरोध में युवाओं ने रविवार को प्रदर्शन किया।
जिसके बाद युवाओं ने खुद ही सफाई करने का निर्णय लेते हुए हाथ में झाडू़ थाम ली। केशव, राघव, निशांक, मुकुल, सोनू, विक्की, हर्ष, हैप्पी, शेखर, बिल्लू, सचिन, सुधांशु आदि ने पूरे गांव की सड़क और गलियों में झाडू़ लगाई। जहां नाली गंदगी से अटी थी, वहां से भी गंदगी साफ की।
विज्ञापन
युवाओं ने गांव वालों और व्यापारियों से भी सड़कों पर बेवजह कूड़ा न डालने की अपील की। प्रधान योगेंद्र सिंह के मुताबिक उन्हें अभी प्रधानी का चार्ज नहीं मिला है।
गांव में पहले तीन कर्मचारी तैनात थे, जिनको शिकायत पर दूसरे गांव में तैनात किया गया है। दो दिन पहले ही गांव में एक सफाई कर्मचारी नियुक्त किया गया है। वह सफाई व्यवस्था में कमी नहीं आने देंगे।