फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Textile and woodcraft industries will be established on the spinning mill land.

Bijnor News: कताई मिल की जमीन पर स्थापित होंगे कपड़ा और काष्ठ कला उद्योग

Thu, 12 Feb 2026 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Textile and woodcraft industries will be established on the spinning mill land.
नगीना। करीब 25 वर्षों से बंद पड़ी नगीना सहकारी मिल की करीब 255 बीघा खाली पड़ी आराजी पर अब रोजगार के अवसर पैदा हो सकेंगे। सरकार की पहल के बाद अब कताई मिल की जमीन पर कपड़ा व काष्ठ कला उद्योग स्थापित होने की राह आसान नजर आ रही है।
विज्ञापन

नगीना- कोतवाली मार्ग पर बंद पड़ी कताई मिल की जगह को औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित किए जाने की काफी लंबे समय से मांग की जा रही थी। लोगों की मांग के बाद अब सरकार ने इस जमीन पर उद्योग विकसित करने के लिए अपनी सहमति दे दी है। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो आने वाले दिनों में नगीना में रोजगार के अवसर बढ़ सकेंगे।
विज्ञापन


नगीना वुड हैंडीक्राफ्ट संगठन के महासचिव खुर्शीद अहमद कुरैशी का कहना है कि सरकार ने नगीना सहकारी कताई मिल की जमीन पर कपड़ा उद्योग लगाने की सहमति दी है। उनका कहना है कि उन्होंने जिलाधिकारी से मिलकर नगीना काष्ठ कला उद्योग को भी इसमें सम्मिलित करने की मांग उठाई थी, जिसे मान लिया गया है। उनका कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने से यहां रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी नेता अब्दुल कय्यूम राईन का कहना है कि सरकार का फैसला स्वागत योग्य है। अधिकारी जमीन का अलॉटमेंट करते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें की उद्योगों के लिए पहला अवसर युवाओं को मिलना चाहिए।

नगीना हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष इरशाद अली मुल्तानी का कहना है कि कताई मिल की भूमि पर उद्योग लगाने के लिए सभी तरह की कुटीर उद्योगों को बढ़ावा मिलना चाहिए। नगीना का हैंडीक्राफ्ट उद्योग विश्व प्रसिद्ध है, इसलिए इसको प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed