फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Testing facility being expanded at eight PHCs in the district

Bijnor News: जिले की आठ पीएचसी पर बढ़ाई जा रही जांच सुविधा

Fri, 06 Sep 2024 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Testing facility being expanded at eight PHCs in the district
- पीएचसी पर सीबीसी से संबंधित 17 तरह की हो सकेंगी जांच
विज्ञापन

- मरीजों को नहीं लगानी पड़ेगी जिला मुख्यालय की दौड़

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में अभी तक आधुनिक मशीनों से मेडिकल अस्पताल में ही जांच की सुविधा थी। मगर अब जिले की आठ पीएचसी पर जांच सुविधा बढ़ाई जा रही है। मरीजों को जांच कराने के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी नहीं पड़ेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लागों को काफी फायदा मिलेगा।

जिले में 11 सीएचसी और 11 पीएचसी संचालित हैं। जहां पर कार्ड के जांच की जाती है। मगर अब इनमें से कुछ सीएचसी और पीएचसी को अपग्रेड किया जा रहा है। इसी कड़ी में आठ पीएचसी की लैब में एम32 सेल काउंटर मशीन स्थापित की जा रही है। इस मशीन से सीबीसी से संबंधित 17 तरह की जांच हो सकेगी।
विज्ञापन

किरतपुर और नजीबाबाद सीएचसी पर एम32 सेल काउंटर मशीन में सीबीसी एनालाइजर इंस्टालेशन कर दिया गया है। वहीं कोतवाली, धामपुर, नूरपुर, ताजपुर, शेरकोट, सहसपुर पीएचसी पर मशीन पहुंच गई है। जल्द ही मशीन का इंस्टालेशन किया जाएगा। इसके बाद यहां जांच शुरू हो सकेगी। अभी तक मरीजों को जांच कराने के लिए मेडिकल अस्पताल आना पड़ता है। जिससे मरीजों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम32 सेल काउंटर मशीन से हो सकेंगी से जांच
पैथोलॉजी लैब से मिली जानकारी के अनुसार एम32 सेल काउंटर मशीन से 17 तरह की जांच हो सकेगी। इसमें हीमोग्लोबिन, टीएलसी, डब्लूबीसी, एलपीसीआर, प्लेटलेट्स काउंट, एमपीवी, वीडीडब्लू, पीसीटी, आरबीसी, एमसीवी, एमसीएच, एमसीएचसी, एचसीटी, आरडीडब्लूए, आरडीडब्लू जांच हो सकेंगी।

पीएचसी पर सीधे यूपीएमएससीएल से पहुंच रही मशीन
सीएमएसडी इंचार्ज चीफ फार्मासिस्ट विक्रांत ने बताया कि पीएचसी पर एम32 सेल काउंटर मशीन लगाई जा रही है। यह मशीन सीधे यूपीएमएससीएल (उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाइज कॉर्पोरेशन लिमिटेड) से पीएचसी पर भेजी जा रही है। मशीन स्थापित होने देहात के मरीजों को काफी फायदा मिलेगा।


जिले में आठ पीएचसी में से किरतपुर और नजीबाबाद पीएचसी पर मशीन का इंस्टालेशन कर दिया गया है। इस मशीन से 17 तरह की जांच हो सकेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में जांच सुविधा बेहतर करने के लिए यह कदम उठाया गया है। - इंद्र प्रताप, साइंटिफिक ऑफिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed