फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tenders done, work orders taken, 55 works not done on the ground

टेंडर हुए, वर्क ऑर्डर लिए, धरातल पर नहीं हुए 55 काम

Sun, 12 Jun 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tenders done, work orders taken, 55 works not done on the ground
टेंडर हुए, वर्क ऑर्डर लिए, धरातल पर नहीं हुए 55 काम
विज्ञापन

बिजनौर। टेंडर निकला, वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिए गए, लेकिन 55 विकास कार्य धरातल पर नहीं उतर सके। जिला पंचायत के ठेकेदार काम चालू कराने के लिए मुफीद वक्त का इंतजार करते रहे, इस बीच 15 काम दूसरे विभागों ने करा दिए। अब जिला पंचायत की ओर से इन कामों को निरस्त करने की तैयारी चल रही है।
जिला पंचायत की ओर से जनवरी में करीब 300 विकास कार्यों के टेंडर निकाले गए थे। टेंडर खुलने के बाद ठेकेदारों को वर्कऑर्डर भी जारी कर दिए गए। छह महीने में इन कामों को पूरा करना था, लेकिन 55 काम विवादों में फंस गए। हालांकि विवादों में केवल नाला और तालाब की दीवार के निर्माण ही फंसे। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कुछ जगहों पर नालों का निर्माण ग्रामीणों की गुटबंदी के चलते नहीं हो सका। उधर, जिन तालाबों में पानी भरा हुआ था, उनकी दीवार के निर्माण का काम चालू ही नहीं किया गया। कुछ जगहों पर ठेकेदारों ने पानी के कम हो जाने का इंतजार किया तो कुछ जगह के तालाबों में मछली पालन के चलते पानी को कम नहीं किया जा सका। नतीजा यह रहा कि इन तालाबों की दीवार धरातल पर नहीं आ सकी। जिला पंचायत के अधिकारियों की काफी मशक्कत के बाद 55 जगहों पर काम नहीं लग पाया। जिस पर ठेकेदारों को नोटिस जारी किए गए। दो-दो बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। उधर, संबंधित अवर अभियंताओं से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

अन्य विभागों ने कर डाले 15 काम
जिला पंचायत के जो 55 काम धरातल पर चालू नहीं हो पाए थे, उनमें 15 काम ऐसे रहे जो दूसरे विभागों ने कर डाले। इनमें क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों की ओर से कराए गए हैं, जबकि ये 15 काम भी जिला पंचायत की योजना में शामिल थे और इनके वर्क ऑर्डर भी जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत को विकास कार्यों के करीब 300 काम कराने थे, जिनमें 55 काम चालू ही नहीं हो पाए। इनमें तालाबों की दीवार और नाला निर्माण शामिल हैं। 15 काम दूसरे विभागों ने कर डाले। 35 काम मौके पर नहीं हुए, इनमें नोटिस जारी किए गए। निरस्त करने की प्रक्रिया चल रही है।
-श्याम बहादुर शर्मा, एएमए जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed