फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ten thousand farmers can not vote

दस हजार किसान नहीं डाल सकेंगे वोट

Wed, 10 Jan 2018 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Wed, 10 Jan 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ten thousand farmers can not vote
demo - फोटो : demo
बिजनौर में सहकारी समितियों के चुनाव में दस हजार किसान सदस्य वोट नहीं डाल सकेेंगे। सहकारिता विभाग बकायादारों की सूची को अंतिम रूप देने में लगा है। बकायादार को पैसा जमा करने के लिए आखिरी मौका दिया गया है। किसान अपनी समिति में संपर्क कर बकाया धनराशि जमा करके वोट डालने का अधिकार प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
एआर सहकारिता अमित कुमार त्यागी के मुताबिक जिले की 96 सहकारी समितियों के लिए चुनाव प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू हो जाएगी। परिसीमन निर्धारण के बारे में किसानों की प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। जिले में सहकारी समितियों के 2,86721 किसान सदस्य हैं। सहकारिता विभाग बकायादारों की सूची तैयार करने में लगा है। इस बार करीब 10 हजार बकायादार किसान सदस्य चुनाव में मतदान नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
शासन ने बकायादारों को पैसा जमा करने का आखिरी मौका देते हुए कहा है कि जो बकायादार किसान चुनाव से 45 दिन पूर्व तक बकाया राशि जमा कर देगा उसे मतदान का अधिकार मिल जाएगा। सहकारी समितियों के संचालक मंडल का चुनाव 29 जनवरी को होगा। अगले दिन सभापति, उपसभापति का चुनाव होगा। इस प्रकार बकायादार किसान को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले बकाया जमा करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी समितियों के चुनाव में इस बार 27, 804 किसान सदस्य पहली बार वोट डालेंगे। अब तक 10 हजार रुपये से सदस्यता ग्रहण करने वाले किसान सदस्य ही चुनाव में मतदान कर सकते थे, लेकिन अब शासन ने 121 रुपये से समिति का सदस्य बनने वाले किसान को भी मतदान करने का अधिकारी दिया है। जिले में कासमपुरगढ़ी में सबसे अधिक किसान सदस्य हैं। जिले में इस प्रकार की दस बड़ी समितियां चिह्नित है। जिनमें दो-दो चुनाव अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed