{"_id":"6a9c753d27ec2c96980351ea","slug":"ten-colonies-in-rural-areas-are-illegal-preparations-are-underway-to-run-bulldozers-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-189371-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गांव देहात की दस कॉलोनी अवैध, बुलडोजर चलाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गांव देहात की दस कॉलोनी अवैध, बुलडोजर चलाने की तैयारी
विज्ञापन
बिजनौर। शहरों में कॉलोनियां विकसित पहले से विकसित होती रही हैं। मगर अब यह चलन गांव देहात तक पहुंच गया है। सड़कों के किनारे कॉलोनियां काटी जा रही हैं, जो मानकों को पूरा ही नहीं करतीं और पूरी तरह से अवैध हैं। अवैध कॉलोनियों पर जिला पंचायत ने बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली है। फिलहाल कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किए गए हैं।
शहर की सीमा में विकसित होने वाली कॉलोनियों को विनियमित क्षेत्र से अनुमति मिलती है। उधर गांव देहात की कॉलोनियों के लिए यह जिम्मेदारी जिला पंचायत के पास है। जिला पंचायत के अधिकारियों ने पिछले दिनों मौका मुआयना किया। जिन्हें दस कॉलोनी अवैध मिलीं। इन कॉलोनियों में मानक पूरे नहीं थे। साथ ही इनका जिला पंचायत से नक्शा भी पास नहीं कराया गया। बिना नक्शा पास कराए विकसित की जा रही कॉलोनियों में लोगों को सड़क-पानी और बिजली की सुविधा मिलना संभव नहीं होता। शुरुआत में सुविधाओं के सुनहरे सपने दिखाकर लोगों को प्लॉट बेच दिए जाते हैं। बाद में कॉलोनाइजर वादे पूरे नहीं करते। जिला पंचायत की से अवैध कॉलोनी काटने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं।
ये हैं अवैध कॉलोनी
-सॉल प्रकृति कॉलोनी, भागूवाला-हॉस्पिटल भवन, ग्राम खुड़ाहेड़ी, चंदक रोड
-आशियाना कॉलोनी, ग्राम दाउदपुर हाजी, भागूवाला
-ताजपुर, प्रियंका मॉडर्न स्कूल के बराबर में विकसित की जा रही कॉलोनी
-नूरपुर के गांव अब्दुल्लापुर दहाना में विकसित की जा रही कॉलोनी
-नूरपुर, ग्राम पंचायत दौलतपुर विलौच में विकसित की जा रही कॉलोनी
-नूरपुर के गांव सिडियावली में रवाना-ताजपुर मार्ग पर विकसित की जा रही कॉलोनी
-जलीलपुर के गांव हरगनपुर में विकसित की जा रही बास्टा न्यू कॉलोनी
-कोतवाली के गांव मौज्जमपुर हरवंश उर्फ रहमापुर में विकसित की जा रही आशियाना कॉलोनी
-हल्दौर ग्रामीण क्षेत्र में विकसित की जा रही आवासीय कॉलोनी
जिला पंचायत के एएमए विकास मिश्रा ने बताया कि दस कॉलोनी अवैध मिली हैं। इन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है। लोगों से अपील की गई है, इनमें प्लॉट न खरीदें। जल्द ही अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया जाएगा।