{"_id":"5ffdf0db8ebc3e316867006e","slug":"ten-buses-reserved-for-makar-sankranti-bath-bijnor-news-mrt5202239123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति पर स्नान के लिए दस बसें आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति पर स्नान के लिए दस बसें आरक्षित
विज्ञापन
मकर संक्रांति स्नान के लिए दस बसें आरक्षित
बिजनौर। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए जिले के श्रद्धालुओं को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए बिजनौर डिपो ने दस बसें आरक्षित की हैं। यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बसों की संख्या और भी बढ़ाई जा सकती हैं। बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे से हरिद्वार के लिए बसें चलेंगी।
मकर संक्रांति पर श्रद्धालु खिचड़ी, गुड़, रेवड़ी, मूंगफली आदि का प्रसाद बनाकर वितरित करते हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार पूर्णिमा, मकर संक्रांति, अमावस्या आदि पर्वों पर गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। जिले के लोग भारी संख्या में गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार, गंज दारानगर, गंगा बैराज आदि गंगा घाटों पर जाते हैं। इस बार हरिद्वार में महाकुंभ भी है। ऐसे में यहां के लोगों को हरिद्वार जाकर गंगा स्नान करने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए बिजनौर डिपो ने दस बसें आरक्षित की हैं।
एआरएम विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि इस बार बिजनौर डिपो ने दस बसें कुंभ के लिए आरक्षित की हैं। हालांकि उत्तराखंड की ओर से बस के लिए मांग नहीं आई है। बाकी यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। बिजनौर से बसें सुबह छह बजे से रवाना की जाएंगी।