फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Telugu Titanas to Rahul Chaudhary of Bijnor Reserve

तेलुगु टाइटंस ने बिजनौर के राहुल चौधरी को किया रिजर्व

Tue, 16 May 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 16 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Telugu Titanas to Rahul Chaudhary of Bijnor Reserve
कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में कबड्डी वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा व प्रो कबड्डी लीग में सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाले राहुल चौधरी को उनकी टीम तेलुगु टाइटंस ने रिजर्व कर लिया है। राहुल अपनी टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी होंगे।  राहुल के प्रो कबड्डी लीग में अब तक सर्वाधिक 500 अंक हैं।
विज्ञापन


2013 में शुरू हुए प्रो कबड्डी लीग में जिले के गांव जलालपुर छोईया के राहुल चौधरी को तेलुगु टाइटंस टीम ने आठ लाख रुपये में खरीदा था। टूर्नामेंट में राहुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रैड और कैच से अंक हासिल कर सभी को अपना प्रशंसक बना दिया।
विज्ञापन


राहुल को पहले ही सीजन में मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। प्रो कबड्डी के बाकी सीजन में राहुल को टीम का कप्तान बना दिया गया। इस बीच राहुल को वर्ल्ड कप टीम में भी शामिल किया गया और टीम ने वर्ल्ड कप जीता। राहुल ने थाईलैंड में हुए बीच कबड्डी टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी भी की। इस साल प्रो कबड्डी लीग में खिलाड़ियों की बोली लगने से पहले ही तेलुगु टाइटंस के मालिकों ने राहुल को रिजर्व कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब राहुल पर बोली नहीं लगेगी। भाई रोहित चौधरी के अनुसार  तेलुगु टाइटंस टीम जिस खिलाड़ी को सबसे ज्यादा बोली लगाकर खरीदेगी, उस राशि से 25 प्रतिशत अधिक भुगतान राहुल को दिया जाएगा। इस उपलब्धि से उसकी कोच अंशु चौधरी, परिजन व साथी खिलाड़ी बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed