Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tehsildar furious after seeing raw houses in the village

गांव में कच्चे मकान देख भड़के तहसीलदार

Tue, 10 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar furious after seeing raw houses in the village
गांव में कच्चे मकान देख भड़के तहसीलदार
विज्ञापन

धामपुर। तहसीलदार रमेश चंद्र सिंह चौहान ने विकास विभाग, राजस्व विभाग की टीम के साथ ब्लॉक क्षेत्र की आदर्श ग्राम सभा हसनपुर पालकी का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों के कच्चे मकानों को देख असंतोष जताया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों से पात्रता के आधार पर लोगों का चयन कर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

तहसीलदार मंगलवार को ब्लॉक की आदर्श पंचायत का निरीक्षण करने को पहुंचे। वहां पर देखा कि गांव के कई लोग सरकार की विभिन्न योजनाएं चलने के बाद भी उनका लाभ उठाने से वंचित हैं। अभी भी गांव के कई लोगों के घर कच्चे बने हैं। उनको योजनाओं का लाभ देकर उनको आवासों को पक्का क्यों नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने कहा कि वह तो अधिकारियों को अवगत कराते हैं, लेकिन अधिकारी गांव में तो योजना का लाभ दिलाने का भरोसा देकर चले जाते हैं और बाद में कुछ नहीं होता। तहसीलदार ने गांव में बने सामुदायिक शौचालयों का भी निरीक्षण किया। गांव की सड़कें भी बदहाल मिलने पर नाराजगी जताई। तहसीलदार ने कहा कि सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित अनेक योजनाएं संचालित हैं। इस दौरान एडीओ पंचायत अनिल कुमार, नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव, ग्राम सचिव त्रिवेंद्र सिंह, सोनू कुमार, बाबू सिंह, गायत्री देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed