फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teenager drugged family members and went out, raped by boyfriend and three friends

Bijnor News: परिजनों को नशा देकर निकली किशोरी, प्रेमी ने तीन साथियों संग किया दुष्कर्म

Sun, 12 Apr 2026 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Teenager drugged family members and went out, raped by boyfriend and three friends
नूरपुर (बिजनौर)। परिजनों को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर घर से निकली किशोरी प्रेमी के हाथों छली गई। प्रेमी ने किशोरी को एक बैंक्वेट हॉल में ले जाकर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। आरोपी किशोरी के घर से सोने-चांदी के आभूषण और दस हजार की नकदी भी चोरी कर लाए। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बाल अपचारी शामिल है। चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

घटना 8 अप्रैल की रात की है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शुक्रवार को दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव का ही टीटू पाल बहला-फुसलाकर परिजनों को खिलाने के लिए नशीली गोलियां दे गया। किशोरी ने चाय में गोलियां मिलाकर परिजनों को पिला दी। उनके बेसुध हो जाने पर टीटू अपने साथी विशेष, रितेश और एक किशोर के साथ मिलकर बैंक्वेट हॉल में ले गया। वहां चारों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसके घर की अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 10 हजार रुपये भी चोरी कर लिए।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें एक वैवाहिक कार्यक्रम में जाना था जब उसने आलमारी खोली तो आभूषण गायब मिले। नाबालिग के साथ दुष्कर्म व चोरी की वारदात की सूचना पर एएसपी ग्रामीण प्रकाश कुमार सिंह, सीओ देश दीपक सिंह ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने तीन आरोपियों टीटू, विशेष को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को निगरानी में लिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। एएसपी ने बताया कि तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है जबकि चौथे को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी टीटू पर दर्ज हैं छह मुकदमे
पुलिस के अनुसार टीटू का आपराधिक इतिहास है। उस पर विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वाहन चोरी, पॉक्सो एक्ट के नूरपुर थाने में तीन, सिविल लाइन थाना मुरादाबाद में एक, चांदपुर में एक, गजरौला जनपद अमरोहा में एक मुकदमा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed