फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teenager dies of electrocution while switching on music system

Bijnor News: म्यूजिक सिस्टम ऑन करते समय करंट लगने से किशोर की मौत

Wed, 22 Oct 2025 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 22 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies of electrocution while switching on music system
रेहड़। गांव सादकपुर में म्यूजिक सिस्टम ऑन करते समय करंट लगने से कासिफ (17) पुत्र रईस अहमद की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह महाराष्ट्र में काम करता था। कुछ दिन पूर्व ही घर आया था।
विज्ञापन

सोमवार को कासिफ घर में अकेला था। तभी म्यूजिक सिस्टम ऑन करते समय वह करंट की चपेट में आ गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने विद्युत आपूर्ति बंद कर परिजनों को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन

तत्काल मौके पर पहुंचे परिजन कासिफ को पीएचसी कासमपुर गढ़ी ले गए। वहां से चिकित्सक ने गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे मुरादाबाद स्थित निजी अस्पताल में ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कासिफ दो भाई एवं चार बहनों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वर्ष पहले कैंसर से उसके पिता की मौत हो गई थी। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed