{"_id":"63066cd525b18e72c90ec606","slug":"teenager-dies-by-drowning-in-canal-nazibabad-news-mrt6023339158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुष्ठ सेवा आश्रम निवासी किशोर का शव नहर से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुष्ठ सेवा आश्रम निवासी किशोर का शव नहर से मिला
विज्ञापन
नहर में डूबकर किशोर की मौत
नजीबाबाद। कुष्ठ सेवा आश्रम निवासी मंगलवार की शाम से लापता किशोर राकेश का शव नहर से मिला। रातभर से लापता राकेश की साइकिल, किताबें और कपड़े दरियापुर नहर क्षेत्र में मिलने पर उसकी पुलिस ने घंटों नहर में तलाश कराई। बुधवार दोपहर बाद शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
कुष्ठ सेवा आश्रम निवासी रमाशंकर का 15 वर्षीय पुत्र राकेश पूर्व माध्यमिक विद्यालय दरियापुर में कक्षा सात का छात्र है। मंगलवार शाम राकेश साइकिल से ट्यूशन के लिए घर से अपनी बहन के साथ निकला था, उसने ट्यूशन न जाने की बहन से बात कही और कहीं निकल गया। देर शाम तक घर न आने पर परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। सुबह कुष्ठ सेवा आश्रम से लगभग दो किमी दूर दरियापुर नहर क्षेत्र में छात्र की साइकिल, किताबें और पहने हुए कपड़े मिले। ग्राम प्रधान धूम सिंह की सूचना पर अपराध निरीक्षक अर्जुन सिंह, क्षेत्रीय दरोगा प्रदीप कुमार पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने नहर का पानी बंद कराकर क्षेत्रवासियों की मदद से घंटों लापता राकेश की नहर में तलाश कराई। देर शाम नहर से किशोर का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।