फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teenager dies after falling from bike, crushed by mining dumper

Bijnor News: खनन सामग्री के डंपर से कुचलकर बाइक से गिरे किशोर की मौत

Sat, 13 Jun 2026 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after falling from bike, crushed by mining dumper
नगीना। दो बाइकों की आमने-सामने की हुई टक्कर के बाद एक बाइक खनन सामग्री से भरे डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में ग्राम बड़ी बनी निवासी 16 वर्षीय अजमल की मौत हो गई। इस घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी बनी निवासी मुनीर अहमद (45) बाइक से अपने पुत्र अजमल के साथ नगीना की तरफ आ रहे थे। रायपुर- नगीना मार्ग पर ग्राम बहेड़ी के पास आगे चल रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इस घटना में दूसरी बाइक पर सवार नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम मानवाला निवासी 30 वर्षीय गौरव कुमार में अलावा पिता- पुत्र भी बाइक सहित सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने अजमल को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता मुनीर आलम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नगीना सरकारी अस्पताल से बिजनौर रेफर कर दिया गया। दूसरी बाइक पर सवार गौरव कुमार का भी नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया गया। सीओ राजेश कुमार सोलंकी ने बताया कि डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है तथा मृतक किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed