फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teen victim of rape gets HIV infected

Bijnor News: एचआईवी संक्रमित हुआ कुकर्म का शिकार किशोर

Wed, 23 Apr 2025 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Teen victim of rape gets HIV infected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

स्योहारा। एचआईवी संक्रमित अधेड़ ने एक किशोर को भी जानलेवा दर्द दे दिया। आरोपी ने किशोर के साथ कुकर्म किया। जांच में वह भी एचआईवी की चपेट में आ गया। इसके बाद से परिजनों में बेचैनी है और गांव में अफरातफरी मची हुई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
क्षेत्र के एक गांव में एक पचास वर्षीय अधेड़ व्यक्ति कई वर्षो से एचआईवी से ग्रस्त है। जिसकी जानकारी भी लगभग पूरे गांव को थी। 10 अप्रैल को एक व्यक्ति ने अपने 15 वर्षीय पुत्र को इसके घर से निकलता देखा तो उसने अपने पुत्र से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ करने पर किशोर ने पिता को बताया कि उक्त व्यक्ति पिछले एक वर्ष में उसके साथ तीन बार कुकर्म कर चुका है। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता है।
विज्ञापन

पुत्र की आपबीती सुनते ही वह घबरा गया और उसने दो दिन बाद ही अपने पुत्र की जांच कराई तो उसका पुत्र भी एचआईवी ग्रस्त निकला। रिपोर्ट आने के बाद उसके पैरों तले की जमीन निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अपना व अपनी पत्नी की भी जांच कराई,लेकिन उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। पीड़ित पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित किशोर के पिता की तहरीर पर आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध पोक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed