{"_id":"5e948c888ebc3e7739220bd7","slug":"teen-s-body-found-hanging-from-tree-dhampur-news-mrt477607492","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला किशोर का शव
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला किशोर का शव
हरेवली। शेरकोट थाने के ग्राम बाजिदपुर निवासी किशोर का शव जंगल में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों का कहना है कि मृतक मानसिक रूप से कमजोर था। जिसका उपचार कराया जा रहा था। आशंका है कि साकिब ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
पुलिस को दी तहरीर में मृतक के चाचा शहजाद आलम ने बताया कि साकिब (16 वर्ष) पुत्र जुल्फिकार सोमवार सुबह आठ बजे बकरियों के लिए चारा लेने की बात कहकर जंगल गया था। जंगल में साकिब ने गांव से करीब एक किमी दूर शहतूत के पेड़ पर रस्सी से लटक कर आत्महत्या कर ली। किशोर के पेड़ पर लटके होने की सूचना सोमवार सुबह 10 बजे लोगों ने शेरकोट पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर शिनाख्त कराई। शिनाख्त गांव बाजिदपुर के साकिब के रूप में हुई।
साकिब की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। बताया गया कि साकिब की साइकिल मौके से करीब 50 मीटर की दूरी पर मिली। चारा काटने की दरांती पेड़ पर रखी हुई थी। मृतक की चप्पलें भी पेड़ के नीचे ही रखी थीं। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि साकिब ने मरने से पहले पेड़ पर मिट्टी से लिखा था कि मुझे तब तक मत ले जाना। जब तक मेरे पापा राजस्थान से नहीं आ जाएं । बताया गया है कि साकिब के पिता राजस्थान में कपड़ा सिलाई का कार्य करते हैं। वह लॉकडाउन के चलते वहां पर ही फंसे हुए हैं। युवक मानसिक रूप से कमजोर था। उसका उपचार भी चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि साकिब ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चलेगा।