फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teen murdered and body thrown in canal

Bijnor News: किशोर की हत्या कर शव नहर में फेंका

Mon, 12 May 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 12 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Teen murdered and body thrown in canal
शेरकोट के पास नहर में बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम कोपा के किशोर का शव मिलने पर ग्रामीणों से वार्ता
बढ़ापुर। परिवारिक रंजिश में किशोर की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। पांच दिन से लापता किशोर का शव रविवार की सुबह नहर में मिला है। परिजनों ने रिश्ते के चाचा पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव अल्हेदादपुर खजवा उर्फ कोपा निवासी अब्दुल वाहिद का 16 वर्षीय बेटा चांद सात मई की शाम लापता हो गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात में अपहरण का केस दर्ज कर लापता किशोर की तलाश शुरू की। रविवार की सुबह धामपुर-शेरकोट मार्ग के समीप बहने वाली बड़ी नहर में शव उतराता मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त चांद के रूप में की। मृतक के पिता अब्दुल वाहिद ने आरोप लगाया कि उसके चचेरे भाई जुल्फिकार, नईम, दिलशाद व भतीजा रिहान उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। आरोप लगाया कि सात मई को जुल्फिकार का बेटा रिहान चांद को बरात में ले जानेे के बहाने घर से बुलाकर ले गया था और इन लोगों ने रंजिशन हत्या कर शव को हरेवली की नहर में फेंक दिया। पुलिस ने मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम किया है।

शेरकोट के पास नहर में बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम कोपा के किशोर का शव मिलने पर ग्रामीणों से वार्ता

शेरकोट के पास नहर में बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम कोपा के किशोर का शव मिलने पर ग्रामीणों से वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed