{"_id":"589a09584f1c1bc055379802","slug":"teams-formed-for-food-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड निरीक्षण के लिए टीमें गठित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड निरीक्षण के लिए टीमें गठित
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 07 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा के लिए टीमों का निर्माण किया है। दोनों नेताओं को दी जाने वाली खाद्य सामग्री अधिकारियों के परीक्षण के बाद ही दी जाएगी। जिले में दूसरे चरण में 15 फरवरी को चुनाव होना है। सभी पार्टियों के स्टार नेताओं की जिले में रैली होनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दस फरवरी में वर्धमान कॉलेज व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की आठ फरवरी में किरतपुर, बिजनौर, धामपुर व नूरपुर में चुनावी जनसभा होनी है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की जनसभाओं के लिए पांच टीमें तैयार की गई हैं।
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को जो भी खाद्य सामग्री दी जाएगी उसे परीक्षण से होकर गुजरना पड़ेगा।। अभिहित अधिकारी विनोद कुमार ने दी जानकारी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को जो भी खाद्य सामग्री दी जाएगी उसे परीक्षण से होकर गुजरना पड़ेगा।। अभिहित अधिकारी विनोद कुमार ने दी जानकारी।