{"_id":"63c2f5fa712e8c22ce4b213b","slug":"team-veera-2-won-the-match-in-the-cricket-competition-bijnor-news-c-14-1-78907-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम वीरा-2 ने मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम वीरा-2 ने मैच जीता
Sun, 15 Jan 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 15 Jan 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में वीरा कॉलेज में क्रिकेट मैच खेलते खिलाडी
बिजनौर। मकर संक्रांति पर्व पर कुंवर सत्यवीरा इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में इंजीनियरिंग कॉलेज के सभी सदस्यों ने अपनी- अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में वीरा-2 के कप्तान मनोज कुशवाह की टीम एवं वीरा- 1 के कप्तान अजय उपाध्याय की टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें वीरा-2 की टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।
कुंवर सत्यवीरा इंजीनियरिंग कॉलेज में मकर संक्रांति का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था निदेशक डॉ. अमित कुमार बंसल ने तिल, मूंगफली का अर्पण कर किया और मकर संक्रांति के पर्व का महत्व शिक्षकों को बताया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. एमएस कौरव, चीफ प्रॉक्टर डॉ. शुएब अली खान, कार्यक्रम इंचार्ज डॉ. लोकेश अग्रवाल, सुनील भारद्वाज, राजीव कुमार, मोहित शर्मा, देवेंद्र पुंडीर, फुरकान अहमद, सोनू कुमार, विनीत कुमार, ललित कुमार, कुलवेंद्र सिंह, विवेक कुमार, राजीव सेहरावत, कृष्ण कुमार, एनपीएस भंडारी आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।