{"_id":"5ac1218c4f1c1bdc618b4eb9","slug":"team-spirit-is-the-key-to-success-satyapal-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम भावना ही सफलता का मूल मंत्र ः सत्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम भावना ही सफलता का मूल मंत्र ः सत्यपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री डा.सत्यपाल सिंह को किया गया सम्मानित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में भारत सरकार के मानव संसाधन राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा है कि मानवीय मूल्यों पर आधारित संस्कारित शिक्षा युवाओं को सही दिशा दे सकती है। मानवीय मूल्यों के संरक्षण की जिम्मेदारी शिक्षकों पर है। लक्ष्य हासिल करने के लिए टीम भावना से काम करना ही सफलता का मूल मंत्र है। राज्यमंत्री ने भारत सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के पारंपरिक पाठ्यक्रमों को हटाकर नए पाठ्यक्रम लागू करने का निर्णय लेने की बात कही है।
आरवीआईटी संस्थान के वार्षिक अधिवेशन मंथन 2018 में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए सत्यपाल सिंह ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को सभ्य बनाती है। शिक्षा जीवन में सफल होने की सीढ़ी है। देश में तकनीकी शिक्षा के परंपरागत पाठ्यक्रम है। इनका कोई लाभ छात्रों को नहीं मिल रहा है। युवाओं को सही दिशा देने के लिए संस्कारित रोजपरक शिक्षा देना जरूरी है। वैचारिक प्रदूषण समाज के लिए घातक है। शिक्षक या प्रोफेसर अपने दायित्वों को भूल गए हैं। जीवन पर्यंत एक विद्यार्थी बनकर शिक्षा देने वाला शिक्षक ही सही मायनों में अच्छा शिक्षक हो सकता है। उन्होंने संस्थान के मौजूद प्रोफेसर से सवाल किया कि वे ही बताएं कि जब शिक्षक ही अध्ययनशील व सदाचरण वाला नहीं होगा तो छात्र कैसे उसके आदर्शों का पालन करेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। राज्यमंत्री ने कॉलेज में पौधा रोपा। इस मौके पर सांसद यशवंत सिंह, हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर के विधायक कमल मलिक , कविता चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ,डॉ. बीरबल सिंह, प्रशांत महर्षि, हेमेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे। प्रबंध समिति के चेयरमैन योगेंद्र देशवाल, सचिव अरविंद कुमार, निदेशक एनके सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने किया फार्मा संस्थान का उद्घाटन
नजीबाबाद में केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने वेद, व्याकरण और संस्कृत भाषा को जन-जन तक पहुंचाने की सलाह दी। गुरुकुल आर्ष कन्या विद्यापीठ में केंद्रीय मंत्री ने छात्राओं को दी जा रही भारतीय संस्कृति से जुड़ी गुरुकुल शिक्षा को सराहा। उन्होंने गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल परिसर में डी फार्मा संस्थान का उद्घाटन किया। गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल परिसर में डी फार्मा के उद्घाटन के लिए आए केंद्रीय मानव संसाधन एवं जल संसाधन मंत्री सत्यपाल सिंह का गुरुकुल आर्ष कन्या विद्यापीठ पहुंचने पर डॉ. प्रियंवदा वेद भारती, संतोष बाला आर्या, हिमांशु, धर्मेंद्र आर्य ने स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने वैदिक संस्कृति को भारतीय संस्कृति की धरोहर बताया। उन्होंने वेद, व्याकरण और संस्कृत भाषा के अभिनव विकास और संस्कृति की रक्षा के लिए गुरुकुल आर्ष कन्या विद्यापीठ द्वारा किए जा रहे प्रयासों को नमन किया। गुरुकुल आर्ष कन्या विद्यापीठ से केंद्रीय मंत्री कोटद्वार मार्ग स्थित गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल परिसर पहुंचे। संस्थापक योगी राज विश्वपाल जयंत की उपस्थिति में केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह और ऋषिकेश से आए हीरानंद स्वामी महाराज ने संयुक्त रूप से डी फार्मा का उद्घाटन किया। भाजपा नेता संदीप तायल, बिंदू सराफ, सुरेश शर्मा, पंकज शर्मा, राकेश चौधरी, इंद्रदेव भारती, डॉ.एसके जौहर, विजयपाल सिंह, शुभम अग्रवाल, अमित चौहान, संजय उपस्थित रहे।