{"_id":"654927f30270eb8e3209e626","slug":"team-arrived-on-complaint-of-illegal-mining-measured-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-13918-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अवैध खनन की शिकायत पर पहुंची टीम, पैमाइश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अवैध खनन की शिकायत पर पहुंची टीम, पैमाइश की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। देहात क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक (देहात) के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक टीम पहुंची। टीम ने पट्टे के अतिरिक्त हो रहे खनन क्षेत्र की पैमाइश की और जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी।
नगीना देहात क्षेत्र के कई ग्रामों से ग्रामीणों पे खनन कर रहे डंपर से खराब हुए रास्ते को ठीक कराने की मांग की थी। शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक (देहात) राम अर्ज के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसपी देहात ने बताया कि मौके पर पट्टे के अतिरिक्त क्षेत्र में खनन होता पाए जाने पर पैमाइश कराई गई। उसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही हैं।
टीम में एसडीएम नगीना शैलेंद्र कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह के अलावा खनन व राजस्व विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।