{"_id":"64b439568e84ec4861064aa1","slug":"teachers-will-teach-science-and-maths-in-an-interesting-way-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-7080-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: विज्ञान, गणित को रोचक तरीके से पढ़ाएंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: विज्ञान, गणित को रोचक तरीके से पढ़ाएंगे शिक्षक
Mon, 17 Jul 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
- आईआईटी गांधीनगर गुजरात की ओर ऑनलाइन दिया जाएगा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यदि सब कुछ योजना के तहत हुआ, तो परिषदीय स्कूलों व कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं गणित, विज्ञान विषय में कमजोर नहीं रहेंगे। आईआईटी गांधीनगर गुजरात की ओर से 80 ऑनलाइन सत्र संचालित किए जाएंगे। कार्यक्रम में आईआईटी गांधीनगर के विशेषज्ञ परिषदीय व कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाएं, मास्टर ट्रेनर्स को इन विषयों को रोचक तरीके से पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित करेंगे।
परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को स्कूलों में शिक्षक बोझिल सवाल याद कराने या कठिन पढ़ाई कराने लगे, तो वह पढ़ाई से बचने की कोशिश करते हैं। इसके लिए पढ़ाई उनके तरीके से रोचक बनाकर कराई जाएगी। कागजों की रंग बिरंगी संख्या बनाने, मिट्टी से विज्ञान व गणित को रोचक तरीके पढ़ाया जाएगा। जिला समन्वय प्रशिक्षण विवेक बंसल ने बताया कि इसी को बढ़ावा देने के लिए शैक्षिक सत्र 2023-24 में विज्ञान तथा गणित के एआरपी, एसआरजी, कस्तूरबा गांधी विद्यालय के इन विषयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं मास्टर ट्रेनर्स को आईआईटी गांधीनगर गुजरात की ओर से 80 ऑनलाइन सत्र संचालित किए जाएंगे।
प्रथम सत्र का आयोजन 20 जुलाई से प्रत्येक बृहस्पतिवार को तीन से चार बजे के मध्य किया जाएगा। अफसरों का कहना है कि प्रशिक्षित शिक्षक अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। सभी शिक्षक छात्र-छात्राओं को दोनों विषयों में रोचक विधि से होशियार बनाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- - कोट
आईआईटी गांधीनगर गुजरात की ओर से विज्ञान, गणित विषय का ऑनलाइन सत्र 20 जुलाई से संचालित किया जाएगा। इस संबंध में सभी बीईओ व शिक्षकों को सूचना पहुंचा दी है। हर बृहस्पतिवार को तीन से चार बजे तक कार्यक्रम आयोजित होंगे - जयकरन यादव, बीएसए