फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teachers will grow in the district

जिले में शिक्षकों का बढ़ेगा कुनबा

Sun, 17 May 2020 09:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Teachers will grow in the district
जिले में शिक्षकों का बढ़ेगा कुनबा
विज्ञापन

बिजनौर। सूबे में 69,000 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ होने से बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। शासन ने इसके लिए जिलेवार शिक्षकों के पद आवंटित कर दिए हैं। जिले को 1100 शिक्षकों के पद आवंटित किए गए हैं। इससे परिषदीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों का कुनबा बढ़ेगा।
लंबे समय से प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही थी पर मामला कोर्ट में लंबित होने के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी अब हाईकोर्ट के द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार प्रदेश में परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 69,000 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। अब शासन ने जिलेवार परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापकों के रिक्त पद भी आवंटित कर दिए हैं। जिले में 1100 सहायक अध्यापकों के पद आवंटित किए गए हैं। भर्ती के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी गई है। बीएसए महेश चंद ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से ब्लॉक वार रिक्त पदों की सूची कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग की माने तो जिले में करीब ढाई हजार शिक्षकों की आवश्यकता है पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 1100 शिक्षकों के पद आवंटित किए गए हैं, जबकि 30 मार्च को जिले से 66 शिक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं। शिक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को समय पर स्कूलों की सूची देने के निर्देश दिए हैं। उधर महेश चंद के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाएगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने भी शुरू की तैयारी
परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए जिले में सुपर टेट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों अभ्यर्थियों ने आवेदन करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए अभ्यर्थियों ने शैक्षिक प्रमाणपत्रों की फाइल तैयार करनी तथा चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने एवं मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने शुरू कर दिए हैं। कई अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर मूल निवास प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं। वहीं कई अभ्यर्थी चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए गठित अफसरों के चक्कर लगाने लगे हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे जनपदों के अभ्यर्थियों की रहेगी भरमार
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में विगत वर्षों में मेरठ आगरा व सहारनपुर मंडल के अभ्यर्थियों की खूब चांदी रही है इन इन मंडलों के जिलों के काफी शिक्षक काफी अभ्यर्थी अभ्यर्थियों की बिजनौर जनपद पसंद रहा है ।जिले में पहले भी मेरठ, मुजफ्फरनगर ,गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा ,सहारनपुर, बुलंदशहर, बागपत, शामली के शिक्षक काफी संख्या में है ऐसे में 69000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत जनपद ,मेरठ ,मुजफ्फरनगर ,बागपत ,नोएडा ,गाजियाबाद जिलों में कम सीट होने के कारण इन जनपदों के अभ्यर्थियों की पसंद एक बार फिर बिजनौर रहेगा ।ऐसे में फिर से काफी संख्या में दूसरे जनपदों के शिक्षक भी बिजनौर में स्कूल आवंटन करना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed