{"_id":"593ee2781126f4c70b8b4d73","slug":"teachers-will-be-shifted-in-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई में होंगे शिक्षकों के तबादले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई में होंगे शिक्षकों के तबादले
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में परिषदीय स्कूलों में मानक से अधिक तैनात शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे। शासन ने जुलाई में शिक्षकों के तबादले करने के आदेश दिए हैं। शासन के आदेश से शिक्षकों में हलचल होनी शुरू हो गई है। शिक्षकों के तबादलों के लिए जिला स्तर पर एक कमेटी बनाई जाएगी।
परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के जिले में एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक में तबादले किए जाएंगे। शासन ने शिक्षकों के तबादलों के संबंध में मई के महीने में शिक्षकों का ब्योरा मांगा था। किस स्कूल में कितने छात्र तथा कितने शिक्षक तैनात हैं इसकी सूचना मई के महीने में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद को भेजी गई थी। जिले में काफी स्कूल ऐसे बताए जाते हैं जिनमें शिक्षक-छात्र अनुपात गड़बड़ है। छात्रों के सापेक्ष शिक्षक अधिक हैं। शहरों के आसपास के स्कूलों में शिक्षकों की भरमार है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में छात्र संख्या अधिक है तथा शिक्षक कम हैं।
जिले में करीब एक हजार समायोजित शिक्षक अपने घरों से 80 किलोमीटर की दूरी पर तैनात होने से समायोजित शिक्षक परेशान रहे हैं। पिछले शिक्षा सत्र में कई बार शिक्षकों ने तबादलों की मांग की थी, पर विधान सभा चुनाव नजदीक होने से शिक्षकों के तबादले नहीं हो सके थे। अब शासन द्वारा शिक्षकों के तबादलों के लिए हरी झंडी दी गई है। बेसिक शिक्षा परिषद की बैठक में शिक्षकों के तबादलों के संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया है। इसे लेकर शिक्षकों में हलचल भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
जिला स्तर पर शिक्षकों के तबादलों के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी। इस कमेटी में शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों के साथ अब जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य को भी रखा जाएगा। फिलहाल स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है। एक जुलाई को स्कूल खुलेंगे तथा स्कूल खुलने के बाद ही शिक्षकों के तबादले होंगे।
उधर, बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक शासन ने शिक्षकों का ब्योरा मांगा था। जो मई में ही भेज दिया गया था। शिक्षकों के तबादलों के संबंध में शासन के आदेश का अनुपालन किया जाएगा।