{"_id":"66b6ab9c20909ad3f007eca4","slug":"teachers-took-out-a-foot-march-and-bike-rally-and-submitted-a-memorandum-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-128536-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शिक्षकों ने पैदल मार्च व बाइक रैली निकाली, दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शिक्षकों ने पैदल मार्च व बाइक रैली निकाली, दिया ज्ञापन
Sat, 10 Aug 2024 05:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 10 Aug 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष गय्यूर आसिफ के नेतृत्व में शिक्षकों ने शुक्रवार को शहर में बाइक रैली निकाली तथा इंदिरा बाल भवन से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। बाद में संगठन ने 23 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
मार्च के दौरान सभी शिक्षक अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगा रहे थे। शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, आठवें वेतन आयोग के गठन सहित सभी मांगों से संबंधित नारे लगा रहे थे। ज्ञापन देने के उपरांत जिलाध्यक्ष गय्यूर आसिफ ने कहा कि वर्षों से शिक्षकों की बहुत सारी मांगें शासन स्तर पर लंबित हैं, जिनके निस्तारण के लिए शिक्षकों को विवश होकर सड़क पर उतरना पड़ रहा है। कहा कि हमारी इस संघ निष्ठा तथा संघर्ष के सामने सरकारों को झुकना पड़ेगा और पुरानी पेंशन बहाल करनी होगी। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ शिक्षक नेता सुरेंद्र मलिक, विनेश त्यागी, निर्दोष कुमार, भानु प्रकाश सिंह, ब्रजवीर सिंह, सत्यवती, नूतन राणा, निहारिका सोनकर, अनीता शर्मा, कल्पना चौधरी, सुनीता देवी, शबाना परवीन आदि उपस्थित रहे।