फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teachers, teachers and students took oath of voter awareness

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विभिन्न विद्यालयों और संस्थानों में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Tue, 25 Jan 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Teachers, teachers and students took oath of voter awareness
नजीबाबाद के साहू जैन कॉलेज में विद्यार्थियों को मतदाता जागरुकता की शपथ दिलाते प्राचार्य। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद (बिजनौर)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पद नगर के विभिन्न विद्यालयों और संस्थानों में मतदाता जागरूकता के लिए शपथ ग्रहण कराई गई। शिक्षकों, शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने मतदान करने और मतदाताओं को जागरूक करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

एनआईआईटी के कुलसचिव गौरव वर्मा ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ ग्रहण कराई। संस्थान के कार्यकारी निदेशक अभिनव अग्रवाल ने कहा कि मतदान करना देश के प्रत्येक मतदाता का संवैधानिक अधिकार है। मतदान से लोकतंत्र मजबूत होता है। शपथ ग्रहण समारोह में डॉ. नवनीत राजपूत, डॉ. राम किशोर सिंह, डॉ. अनम खान, नूरीनाज अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, साहू जैन कालेज मेें शिक्षक व शिक्षिकाओं के साथ एनसीसी यूनिट, रोवर्स-रेंजर्स यूनिट और एनएसएस यूनिट के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली। महाविद्यालय के प्रबंधक ने समाज के सभी वर्गों के लोगों से जागरूक रहकर मतदान करने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ. एके मित्तल, अंकिता तिवारी, शालू, आयूषी, सुनैना, सृष्टि, सिमरन कौर, कार्तिक, शाहिद, कर्मवीर सिंह, भावना, प्रतिभा आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

नजीबाबाद के साहू जैन कॉलेज में मतदाता दिवस पर शपथ लेते विद्यार्थी।

नजीबाबाद के साहू जैन कॉलेज में मतदाता दिवस पर शपथ लेते विद्यार्थी।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed