फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teachers getting entangled in filling the form of entrance examination of Navodaya Vidyalaya

Bijnor News: नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के फार्म भरने में उलझ रहे शिक्षक

Mon, 30 Jan 2023 06:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 06:54 PM IST
विज्ञापन
Teachers getting entangled in filling the form of entrance examination of Navodaya Vidyalaya
- साइट नहीं चलने की वजह से आ रही दिक्कत-जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश को भरे जा रहे परीक्षा फार्म
विज्ञापन

-बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को दिया 8913 फार्म भरवाने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा फार्म भरना परिषदीय शिक्षकों के लिए मुसीबत बन गया है। विभाग ने जनपद के परिषदीय विद्यालयों को करीब 8913 फार्म भरने का लक्ष्य दिया है, जबकि वेबसाइट ठप होने के चलते फार्म नहीं भरे जा रहे हैं।
नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए अप्रैल माह में परीक्षा होनी है। इसके लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन भरे जा रहे हैं। शिक्षकों ने बताया कि वेबसाइट की स्थिति यह है कि पूरा फार्म भरने के बावजूद जैसे ही सबमिट किया जाता है, तो फिर से होम पेज खुल जाता है। एक आवेदन के लिए कई बार फार्म भरना पड़ता है। तब प्रक्रिया पूरी होती है। अंतिम तिथि 31 जनवरी है इसलिए शिक्षक रात में जागकर फार्म भरने की कोशिश कर रहे हैं। काफी शिक्षक ऑनलाइन फार्म भरने कंप्यूटर सेंटरों पर जाकर आवेदन कर रहे हैं, लेकिन वहां परेशानी है। कई शिक्षकों ने फार्म भरकर ऑनलाइन कराने के लिए छात्रों के अभिभावकों को दे दिए। शिक्षक गुलशन गुप्ता, गिरिराज सिंह, अरविंद कुमार का कहना है फार्म भरने में बहुत परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

उधर बीएसए जयकरन यादव ने बताया कि नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा को फार्म भरवाएं जा रहे हैं।

पिछले वर्षों के मुकाबले मुश्किल हुआ आवेदन
शिक्षकों का कहना है कि नवोदय विद्यालय का फार्म भरना पिछले वर्षों के मुकाबले ज्यादा मुश्किल हो गया है। आधार का विकल्प चुनने पर आधार लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा। अभिभावक ओटीपी नहीं बताते, जबकि कुछ अभिभावकों को यह भी जानकारी नहीं है कि आधार के साथ कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में नवोदय फार्म भरने का लक्ष्य
ब्लॉक लक्ष्य 27 जनवरी तक हुए आवेदन
नजीबाबाद - 989 78
किरतपुर 678 49
मो पुर देवमल 734 138
हल्दौर 672 122
कोतवाली 1221 124
अफजलगढ़ 1018 124
नहटौर 532 132
धामपुर 822 101
बुढ़नपुर 597 51
जलीलपुर 865 96
नूरपुर 785 81
कुल 8913 1035
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed