फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teacher suspended for two and a quarter years

Bijnor News: सवा दो साल से अनुपस्थित शिक्षक निलंबित

Sun, 25 Oct 2026 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Teacher suspended for two and a quarter years
बिजनौर। लगातार अनुपस्थित चल रहे बुढ़नपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अमीनाबाद में तैनात सहायक अध्यापक विक्रांत चौहान को निलंबित कर दिया गया है। विक्रांत दो जुलाई 2024 से विद्यालय नहीं आए। लगभग सवा दो साल बाद खंड शिक्षा अधिकारी की आख्या प्राप्त होने पर बीएसए सचिन कसाना ने शिक्षक के निलंबन की कार्रवाई की। पूर्व में भी शिक्षक को अनुपस्थिति के संबंध में नोटिस जारी किए गए थे लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। बिना अनुमति लगातार अनुपस्थित रहने पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर नूरपुर बीआरसी से संबद्ध किया गया है। बीएसए ने बताया कि यदि शिक्षक ड्यूटी पर नहीं आए तो उनकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षिका से मांगा स्पष्टीकरण
बिजनौर। ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के कंपोजिट विद्यालय खुड़ाहेड़ी में तैनात शिक्षिका प्रज्ञा त्यागी से बीएसए सचिन कसाना ने स्पष्टीकरण तलब किया है। शिक्षिका पर बच्चे की मिड डे मील की थाली छीनकर फेंकने और पिटाई करने का आरोप है। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार की जांच में यह भी पता लगा है कि शिक्षिका अप्रैल से अक्तूबर तक 31 दिन बिना अनुमति विद्यालय में अनुपस्थित रही थीं। बीएसए ने बताया कि शिक्षिका को दो दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed