{"_id":"66d8d697ca70464af5052094","slug":"tb-investigation-completed-in-278-gram-panchayats-of-the-district-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-129991-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले की 278 ग्राम पंचायतों में टीबी की जांच पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले की 278 ग्राम पंचायतों में टीबी की जांच पूरी
विज्ञापन
- रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही टीबी मुक्त घोषित की जाएंगी ग्राम पंचायतें
- जिले की 489 ग्राम पंचायतों में चल रही है टीबी की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सरकार ने टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए साल 2025 तक का लक्ष्य रखा है। ऐसे में ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने के लिए कवायद शुरू हो गई है। जिले की 278 ग्राम पंचायतों में टीबी की जांच पूरी हो गई। रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जाएगा।
जिले में इस साल करीब आठ हजार टीबी रोगी खोजे गए। जिनका इलाज चल रहा है। गांवों में स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों पर सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) मरीजों की सैंपलिंग कर रहे हैं। केंद्र पर आने वाले मरीजों की लक्षणों के आधार पर सैंपलिंग की जा रही है।
इसके बाद सैंपल जांच के लिए टीबी अस्पताल भेजे जा रहे हैं। 278 गांवों में टीबी रोगियों की जांच पूरी हो गई है। उनकी रिपोर्ट आना अभी शेष है। जबकि 489 ग्राम पंचायतों में अभी जांच चल रही है। नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि जिन रोगियों के सैंपल लिए गए हैं। उनकी रिपोर्ट अभी नहीं ली गई है। टीबी का कोई मरीज नहीं मिलने पर ग्राम पंचायत टीबी मुक्त घोषित होंगी।
विज्ञापन
जिले में टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए जांच का दायरा बढ़ाया गया है। सभी मरीजों का समय से इलाज किया जा रहा है। पहले नौ ग्राम पंचायत टीबी मुक्त हो चुकी हैं। इन 278 ग्राम पंचायतों को जल्द ही टीबी मुक्त घोषित किया जाएगा।.
...डॉ. अनिल कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी, बिजनौर