फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Taxi engulfed in canal, two women died

पूर्वी गंग नहर में गिरी प्राइवेट टैक्सी, दो महिलाओं की मौत

Mon, 28 Sep 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Taxi engulfed in canal, two women died
नजीबाबाद की पूर्वी गंग नहर में टैक्सी डूबने से घायल चालक अनिल कुमार। - फोटो : NAZIBABAD
नहर में समाई टैक्सी, दो महिलाओं की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। देहरादून से कोटद्वार जा रही प्राइवेट टैक्सी पूर्वी गंग नहर में गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला चिकित्सालय बिजनौर में भर्ती कराया गया है।
देहरादून की नेहरू कॉलोनी दीपनगर निवासी अनिल कुमार प्राइवेट क्रेजर फोर्स वाहन यूके12टीबी/ 0796 से अपनी पत्नी ऊमा देवी (44) और किराएदार शोभाकला (50) के साथ कोटद्वार जा रहा था। चिड़ियापुर से समीपुर नहर पटरी मार्ग से गुजरते समय रविवार को प्रात: 10 बजे सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन को बचाने के प्रयास में टैक्सी मंडावली थाना क्षेत्र के रामपुरचाठा पूर्वी गंग नहर में गिर गई और 10 से 12 फीट पानी में पूरी तरह समा गई। राहगीरों की सूचना पर मंडावली के थाना प्रभारी संदीप त्यागी पुलिस फोर्स और गोताखोरों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। चालक और शोभाकला को पानी में समाई टैक्सी से निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर भेजा गया। शोभाकला को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ प्रवीण कुमार सिंह, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में क्रेन के माध्यम से टैक्सी को बाहर निकाला गया। नहर में समाई टैक्सी से चालक अनिल की पत्नी ऊमा देवी का शव मिला। गंभीर रूप से घायल अनिल कुमार को बिजनौर के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह ने एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र के साथ सीएचसी समीपुर और घटनास्थल पहुंचकर एसडीएम और सीओ से घटना की जानकारी की।

...................................................
दिन भर दौड़ते हैं डग्गामार वाहन
नजीबाबाद/भागूवाला। उप संभागीय परिवहन विभाग और पुलिस की उदासीनता से नहर पटरी मार्ग पर दिन भर डग्गामार वाहन दौड़ते हैं। नजीबाबाद से हरिद्वार और कोटद्वार से देहरादून के बीच चलने वाले डग्गामार वाहन कोविड-19 गाइड लाइन का पालन नहीं कर 10 से 20 यात्रियों को वाहनों में बैठाकर उनसे दो से तीन गुना तक अधिक किराया वसूलते हैं। संयोग से जो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसमें चालक के परिजन ही सवार थे। अगर उसमें यात्री होते तो हताहतों की संख्या ज्यादा हो सकती थी।

नजीबाबाद की पूर्वी गंग नहर में डूबी  टैक्सी निकालती क्रेन।

नजीबाबाद की पूर्वी गंग नहर में डूबी टैक्सी निकालती क्रेन।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में गंग नहर में डूबे लोगों के पते तलाश कराते एसडीएम और तहसीलदार।

नजीबाबाद में गंग नहर में डूबे लोगों के पते तलाश कराते एसडीएम और तहसीलदार।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद की पूर्वी गंग नहर में डूबी टैक्सी से शव निकालती मंडावली पुलिस।

नजीबाबाद की पूर्वी गंग नहर में डूबी टैक्सी से शव निकालती मंडावली पुलिस।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में टैक्सी में सवार मृतकों की जानकारी कराते एसडीएम बृजेश कुमार सिंह।

नजीबाबाद में टैक्सी में सवार मृतकों की जानकारी कराते एसडीएम बृजेश कुमार सिंह।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद की पूर्वी गंग नहर में डूबी  टैक्सी निकालती क्रेन।

नजीबाबाद की पूर्वी गंग नहर में डूबी टैक्सी निकालती क्रेन।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed