फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Task Force constituted for inspection of schools

विद्यालयों के औचक निरीक्षण को टास्क फोर्स का गठन

Wed, 06 Nov 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Task Force constituted for inspection of schools
विद्यालयों के निरीक्षण को टास्क फोर्स का गठन
विज्ञापन

धामपुर। परिषदीय विद्यालयों में औचक निरीक्षक के लिए 27 अधिकारियों की टास्क फोर्स का गठन किया गया। टीम में शामिल प्रत्येक अधिकारी को माह में कम से कम पांच स्कूलों का निरीक्षण करना होगा। निरीक्षण की फोटो प्रेरणा एप के माध्यम से पोर्टल पर डाली होगी।

धामपुर तहसील में बैठक के दौरान एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के चारों ब्लाकों धामपुर, नहटौर, बुढ़नपुर और अफजलगढ़ में औचक निरीक्षक के लिए टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि टास्क फोर्स के अधिकारियोें को चेकिंग के दौरान मिड डे मील की गुणवत्ता, यूनिफार्म, किताबें, स्कूल भवन, फर्नीचर आदि की जानकारी करनी होगी। निरीक्षण आख्या मौके से ही प्रेरणा एप पर डाली जाएगी। जिससे अधिकारियों के निरीक्षण का सही पता सरकार को उसी समय लग सकें। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जानी है। जो अधिकारी इसमें रुचि नहीं होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। टास्क फोर्स में शामिल सभी अधिकारियों को उनके मोबाइल नंबर सहित प्रेरणा एप से जोड़ने को शिक्षा विभाग के प्रेरणा एप मुख्यालय पर रिपोर्ट भेज दी गई है। हर माह में एक एक अधिकारी को कम से कम पांच विद्यालयों का निरीक्षण करना जरूरी होगा। इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। धामपुर ब्लाक के बीईओ योगेशपाल ने टीम में शामिल सभी अधिकारियों को प्रेरणा एप से जुड़ने की विधि को विस्तार से बताया। कहा कि टास्क फोर्स में शामिल अधिकारी अपने ब्लाक और तहसील मुख्यालयों पर तैनात अधिकारी क्षेत्र के किसी भी गांव या नगर के विद्यालयों का निरीक्षण करते है। गैर तहसील क्षेत्र में जाने पर यह प्रेरणा एप काम नहीं करेगा। इस मौके पर बीईओ नहटौर सुभाषचंद, बीईओ अफजलगढ़ सुनील डबराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed