फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Target to plant 50 lakh saplings, not for the improvement of old men

जिले में इस साल लगेंगे 50 लाख से ज्यादा पौधे, वन विभाग ने शुरू की तैयारी

Wed, 12 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Target to plant 50 lakh saplings, not for the improvement of old men
50 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य, पुरानों की नहीं सुध
विज्ञापन

बिजनौर। हरियाली बढ़ाने के लिए फिर से नया लक्ष्य आ गया है। इस साल 50 लाख पौधे रोपण का लक्ष्य दिया गया है। बीते वर्ष भी 43 लाख पौधों का रोपण किया गया था। पूर्व में रोपे गए पौधे देखरेख के अभाव में सूख जाते हैं। इससे पौधरोपण का उद्देश्य सही मुकाम तक नहीं पहुंच पाता है।
वन विभाग द्वारा हर साल पौधरोपण किया जा रहा है। पौधरोपण में हर विभाग को शामिल किया जा रहा है। विभागों के अलावा सामाजिक संस्थाओं, स्कूल-कॉलेज को भी इस अभियान में शामिल किया जा रहा है। पिछले साल वन विभाग ने रिकॉर्ड 43 लाख पौधे रोपित कराए थे। इसके लिए वन विभाग ने पहली बार ग्राम समाज की भूमि पर भी नर्सरी बनाई थीं। इस बार पौधरोपण को और बड़े स्तर पर किया जाएगा। शासन के आदेश पर इस बार वन विभाग 50 लाख से ज्यादा पौधे लगाएगा। इसके लिए नर्सरी में पौधे तैयार किए जाएंगे। उद्यान विभाग भी अपनी नर्सरी में पौधरोपण के लिए पौध तैयार करेगा। बरसात से पहले ही चयनित स्थानों पर मनरेगा श्रमिकों द्वारा गड्ढे खुदवा लिए जाएंगे। बरसात शुरू होते ही पौधरोपण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अफसरों का दावा, एनजीओ को सौंपी जिम्मेदारी
बीते वर्ष हुए पौधरोपण में कितने पौधे जीवित हैं और कितने सूख गए, इसकी जांच भी हो रही है। अफसरों का दावा है कि एनजीओ को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूख गए पौधों के स्थान पर दूसरे पौधे लगवाने का दावा भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी दें सहयोग
डीएफओ डाक्टर एम सेम्मारन के मुताबिक पौधरोपण में अधिक से अधिक नागरिक सहयोग दें। सभी अपने बच्चों के हर जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा लगाएं व उनका संरक्षण करें। पेड़-पौधे पर्यावरण को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विभाग पौधरोपण का लक्ष्य
वन विभाग 1964610
पर्यावरण 1756300
राजस्व 200000
पंचायती राज 200000
आवास विकास 5200
औद्योगिक विकास 4200
नगर विकास 20700
पीडब्लूडी 2300
रेशम विभाग 23007
कृषि विभाग 336500
पशुपालन 7000
सहकारिता 8000
उद्योग 6400
ऊर्जा निगम 5800
माध्यमिक शिक्षा 4000
बेसिक शिक्षा 4000
प्राविधिक शिक्षा 5300
उच्च शिक्षा 20400
श्रम विभाग 1700
स्वास्थय विभाग 10900
परिवहन 1700
रेलवे 22900
उद्यान विभाग 221500
कुल पौध रोपण 5077707
(नोट:आंकड़े वन विभाग से लिए गए हैं।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed