{"_id":"5a638b034f1c1b7e268b574e","slug":"target-to-give-employment-to-two-lakh-youth-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य : चौहान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य : चौहान
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
स्योहारा में पत्रकार वार्ता करते खेलमंत्री चेतन चौहान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा में उत्तर प्रदेश के खेल, कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित कर एक लाख से भी अधिक युवाओं को रोजगार मुहैया करा रही है। इसके अंतर्गत दो लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।
मंत्री चेतन चौहान शनिवार को कुंवर राघौ प्रताप सिंह की मृत्यु पर उनके पुत्र कुंवर राणा प्रताप सिंह को संवेदनाएं व्यक्त करने स्योहारा स्टेट पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की खेलो इंडिया खेलो योजना में तीन एकड़ जमीन मिलने पर तहसील स्तर पर स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश की स्थापना दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को लखनऊ में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं, खिलाड़ियों, वैज्ञानिकों, शिक्षकों और युवा कलाकारों को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। कुंवर राणा प्रताप सिंह, अनिल कुशवाहा, मुकेश रस्तौगी आदि मौजूद रहे ।